भोपाल/खबर डिजिटल।आज 4 सितंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक जीवन और निजी संबंधों पर प्रभाव डालने वाली है। ज्योतिषाचार्य पं. शंकर नाथूराम के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए खास संकेत हैं।
मेष
शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा। राजनीतिक समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक कार्य बनने के योग।
वृष
मशीनरी व जोखिम वाले कार्यों से बचें। सुविधा की कमी काम में कठिनाई ला सकती है। लाभ कम होगा।
मिथुन
विपरीत परिस्थितियों में भी अनुकूलता मिलेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। दूसरों से सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क
प्रियजनों से विश्वासघात की संभावना। शत्रु सक्रिय रहेंगे। मित्र वर्ग सहयोग करेंगे।
सिंह
संतान से सुख मिलेगा। लेखन, अध्ययन व मनोरंजन में रुचि रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा।
कन्या
वैभव व विलासिता की वस्तुएँ मिलेंगी। धन खर्च होगा। मतभेद संभव। धैर्य से काम लें।
तुला
विवादित मसले सुलझेंगे। अधीनस्थों के कार्यों में संतोष रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
वृश्चिक
धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान दें। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। विवाद से बचें।
धनु
कैरियर में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान की सेहत चिंता का कारण। भूमि-भवन पर खर्च होगा।
मकर
अनचाहे समझौते की स्थिति। आय-व्यय समान रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। कार्य की रूपरेखा बनेगी।
कुंभ
स्थाई संपत्ति व अन्य साधनों से लाभ होगा। मनचाही सफलता। कारोबारी यात्रा संभव।
मीन
अपनों की मदद से खुशी मिलेगी। भाग्यवर्धक समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे।


