रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा के रानी तालाब स्थित सिंधी कॉलोनी में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से कॉलोनी के अंदर खड़ी कई गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश कैसे गाड़ियों पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का कारण अभी तक अज्ञात है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की हैं पूरी घटना हैं…. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


