P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 26 जिलों में...

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 26 जिलों में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल/ खबर डिजिटल/ MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। प्रदेश के 26 जिलों में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने भोपाल सहित कई जिलों में अगले 3 दिन तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। बुधवार रात से ही भोपाल सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से पूरे प्रदेश में अगले तीन दिन तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट- मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश):
झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास और सीहोर में अति भारी बारिश का अनुमान है।

येलो अलर्ट (भारी बारिश):
भोपाल, गुना, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदियों-नालों के आसपास सतर्कता बरतें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट