P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में क्रेशर हादसा – महिला मजदूर की मशीन से कुचलकर मौत,...

कटनी में क्रेशर हादसा – महिला मजदूर की मशीन से कुचलकर मौत, ग्रामीणों का फैक्ट्री प्रबंधन पर फूटा गुस्सा

कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव माधव नगर थाना अंतर्गत निवार पुलिस चौकी के भनपुरा-बिछुआ के बीच स्थित पीआरवी मिनरल्स क्रेशर फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत 40 वर्षीय महिला मजदूर चित्रबाई पटेल मशीन की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मशीन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान सुरक्षा उपकरणों की कमी और लापरवाही के चलते चित्रबाई हादसे का शिकार हो गईं। साथी मजदूरों ने मशीन रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।चित्रबाई के पति भाई पटेल ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री में सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। न हेलमेट, न ग्लव्स, और न ही इमरजेंसी बटन। उन्होंने कहा, “आज मेरी पत्नी चली गई, हमारे बच्चे अनाथ हो गए। यह हादसा नहीं, हत्या है।”घटना की खबर लगते ही सैकड़ों ग्रामीण और मजदूर फैक्ट्री गेट पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।इस हादसे ने फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही और जिला प्रशासन की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट