अलीराजपुर,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ जोबट विधायक एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सेना महेश पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि माननीय न्यायालय ने उनके पुत्र पुष्पराज पटेल को बरी कर न्याय प्रदान किया है। उन्होंने इसे न्याय की जीत बताते हुए कहा कि पूरा मामला षड्यंत्रपूर्वक गढ़ा गया था और राजनीतिक दबाव में पुलिस अधिकारियों ने झूठा केस दर्ज किया था।पटेल ने आरोप लगाया कि तत्कालीन एसपी राजेश व्यास, एडिशनल एसपी और टीआई ने उनके बेटे को बदनाम करने के उद्देश्य से धारा 307 एवं 109 जैसे गंभीर अपराधों में फंसाया। जबकि न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया कि मामले में न तो कोई गंभीर चोट, न हथियार का उपयोग हुआ और न ही मेडिकल रिपोर्ट में कोई ठोस प्रमाण है। यहां तक कि पुलिस डायरी में भी दोष सिद्ध नहीं होता।उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आत्महत्या के एक मामले में उनके पुत्र पर झूठा आरोप लगाया गया था, लेकिन न्यायालय ने सत्य को सामने लाकर दोषमुक्त किया। विधायक पटेल ने भाजपा सरकार और पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा – “वे चाहे जितना दबाव बनाएँ, हम डरने वाले नहीं हैं। हमारा संकल्प जनता की सेवा करना है और हम न्याय के मार्ग पर डटे रहेंगे।”
प्रेस वार्ता:जोबट विधायक बोली राजनीतिक दबाव में रचा गया षड्यंत्र, पुत्र निर्दोष साबित
न्यायालय ने विधायक पुत्र पुष्पराज पटेल को किया बरी
सम्बंधित ख़बरें


