खबर डिजिटल. अंकित झारिया.उमरियापान:- उमरियापान पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि 18 अगस्त 2025 को थाना क्षेत्र के पकरिया निवासी सूरज चौधरी,सुरेंद्र चौधरी और सोना बाई चौधरी (तीनों ने मिलकर)गांव के ही बेड़ीलाल चौधरी को गाली-गलौज कर हत्या करने की नीयत से मारपीट की। जिससे बेड़ीलाल को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में उमरियापान पुलिस टीम ने आरोपी सूरज पिता शिवकुमार चौधरी (35) और सुरेंद्र पिता शिवकुमार चौधरी (32) को गिरफ्तार किया और कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी, एएसआई गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय सिंह,अजय तिवारी,आशीष मेहरा, आरक्षक अनिल पांडेय,नीलेश पटेल,योगेश पटेल,मोहन मुबेल,मनोज कुम्हरे, रोहित झारिया,सैनिक संतोष दुबे सहित थाना स्टॉफ की सक्रिय भूमिका रही।
हत्या के प्रयास के आरोपियों को उमरियापान पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
उमरियापान पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सम्बंधित ख़बरें


