रीवा/त्यौंथर। अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav आगामी 19 सितम्बर 2025 को त्यौंथर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे और विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर Siddharth Tiwari BJP MLA भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि त्यौंथर के लिए यह सौभाग्य का दिन होगा जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्षेत्र का दौरा करेंगे। विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से की अपील
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने विधानसभा इलाके में भ्रमण कर लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएँ खुलेंगी और जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं, सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं की सौगात दी जाएगी।
बाइट – सिद्धार्थ तिवारी, विधायक त्यौंथर (भाजपा)
“त्यौंथर के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री जी की यात्रा से विकास को नई गति मिलेगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करें।”


