Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालकोई माफी नहीं… बोले CM मोहन यादव, लापरवाही करने वाले 4 को...

कोई माफी नहीं… बोले CM मोहन यादव, लापरवाही करने वाले 4 को किया सस्पेंड

भोपाल/ खबर डिजिटल/ Indore truck accident: मध्यप्रदेश के इंदौर में बीती रात को हुई बड़ी दुर्घटना में CM मोहन यादव फुल एक्शन में आ गये हैं। बुधवार को सीएम मोहन यादव दुर्घटना को लेकर बोले – कोई माफी नहीं… और लापरवाही करने वाले 4 कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में Khabar Digital लगातार घटना की अपडेट दे रहा है।

कोई माफी नहीं…

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए खौफनाक ट्रक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 16 सितंबर को कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एक तरफ मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस उपायुक्त यातयात को हटाने के साथ-साथ कॉन्सटेबलों को निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा आपदा में बेहतर काम करने के लिए उन्होंने कॉन्सटेबल सहित एक शख्स को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। इससे पहले सीएम डॉ. यादव ने अस्पताल जाकर हादसे में घायल हुए लोगों के हालचाल जाने। अब इस घटना की जांच रिपोर्ट एसीएस होम प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें – Modi @75: गाँधी मार्ग पर चलते नरेन्द्र मोदी – Khabar Digital

CM मोहन यादव ने 4 कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ट्रक हादसे के चलते एसीपी सुरेश सिंह, प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह, प्रभारी सूबेदार चन्द्रेश मरावी, निरीक्षक दीपक यादव को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर, कॉन्सटेबल पंकज यादव और ऑटो रिक्शा चालक अनिल कोठारी को अच्छा काम करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

ऐसे हुआ इंदौर ट्रक हादसा

बता दें, 15 सितंबर को इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर शिक्षक नगर में एक ट्रक बेकाबू हो गया। वह भीड़ और कई वाहनों को कुचलता हुआ चला गया। इसमें कुछ लोगों की जान चली गई। इस हादसे के दौरान ट्रक में आग भी लग गई। इस हादसे में वहां खड़े लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। सूचना मिलते ही बचाव दल, पुलिसकर्मी और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गए थे।

घायलों के परिजनों से मिले CM मोहन यादव

गौरतलब है कि इंदौर हादसे के दूसरे दिन सीएम डॉ. यादव इंदौर पहुंचे। उन्होंने घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक थी और उस पीड़ा से वे रात भर परेशान रहे। उन्होंने मीडिया को बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस भीषण घटना के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त यातयात अरविन्द तिवारी को हटा दिया गया है। तिवारी को भोपाल कार्यालय अटैच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के कण-कण में है सौंदर्य – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट