P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराणापुर:स्टेट बैंक कर्मचारी ने की शिक्षक से अभद्रता, सड़क पर हुई हाथापाई

राणापुर:स्टेट बैंक कर्मचारी ने की शिक्षक से अभद्रता, सड़क पर हुई हाथापाई

सीएम हेल्पलाइन पर पहले भी शिकायतें, अब शिक्षक से हाथापाई

राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में एक कर्मचारी ने बैंक में आये एक शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया।बात इतनी बढ़ गई कि ब्रांच के बाहर सड़क पर दोनों में हाथापाई हो गई।जिसमें शिक्षक की उंगली फ्रेक्चर होने की जानकारी सामने आई है।मामला गुरुवार दोपहर का है।माध्यमिक स्कूल बाल्दीमाल के शिक्षक अशोक कुशवाह बैंक में अपनी माताजी लीलाबाई कुशवाह के लिए फार्म 15 एस लेने गए थे।बैंक कर्मचारी मणिशंकर रावल ने उनसे कहा कि माता जी को लेकर आना पड़ेगा तभी फार्म मिलेगा।इस पर कुशवाह ने उन्हें बताया कि उनकी माताजी की रीढ़ की हड्डी में तकलीफ है वो चलने फिरने में असमर्थ है।इस पर भी रावल नही माने।कुशवाह ने कहा कि आप घर चलकर वेरिफिकेशन कर लो तो रावल ने कहा कि तुम्हारे नौकर नही है जो घर जाएं।इस पर बहस बढ़ गई।दोनों लड़ते लड़ते ब्रांच के बाहर आ गए ।दोनों में हाथापाई हो गई।मौके पर भारी भीड़ लग गई।हाथापाई में कुशवाह के उंगली में फ्रेक्चर की जानकारी मिली है।हालांकि पुलिस कायमी होने में समय निकल जाने से उनका मेडिकल परीक्षण नही हो सका।बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी का व्यवहार बैंक के ग्राहकों के साथ सही नहीं है।नियुक्ति के कुछ समय मे ही इसके खिलाफ 2- 3 शिकायत सीएम हेल्प लाइन पर भी हो चुकी है।

यह भी पड़े- छात्रों ने किया राणापुर थाने का भ्रमण, जानी पुलिस कार्यप्रणाली

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट