P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशछात्रों ने किया राणापुर थाने का भ्रमण, जानी पुलिस कार्यप्रणाली

छात्रों ने किया राणापुर थाने का भ्रमण, जानी पुलिस कार्यप्रणाली

साइबर क्राइम से लेकर ट्रैफिक नियम तक, पुलिस ने दी छात्रों को जानकारी

राणापुर/ नावेद रजा/खबर डिजिटल/ स्थानीय सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों ने राणापुर पुलिस थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना। भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी दिनेश रावत ने छात्रों का स्वागत किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।इस अवसर पर सउनि नीलिमा शर्मा, हिमांशु चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया पर अपराध तथा अपराध नियंत्रण से जुड़ी जानकारियाँ दीं। साथ ही यातायात नियमों के पालन की समझाइश देते हुए छात्रों को तेज रफ्तार में वाहन न चलाने, स्टंट से बचने और हेलमेट के उपयोग की बात कही।थाने के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कारागृह, हथियार कक्ष, संचार प्रणाली तथा अन्य पुलिस संसाधनों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस पहल से छात्रों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया।

यहां भी पढें –कंकर मिला राशन देखकर भड़के ग्रामीण, बोले – “ऐसा गेहूं तो जानवर भी न खाएं”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट