P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बदली प्रोफाइल, हर घर स्वदेशी संदेश के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बदली प्रोफाइल, हर घर स्वदेशी संदेश के साथ GST उत्सव को किया प्रमोट

भोपाल/खबर डिजिटल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शरद नवरात्रि 2025 के अवसर पर एक नया संदेश देते हुए अपनी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है। इस प्रोफाइल पिक्चर में स्पष्ट रूप से लिखा गया है – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी, घाटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार।”

मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस सन्देश से प्रदेश के लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने की एक मुहीम है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम जीएसटी बचत उत्सव का शुभारंभ किया। और लोगों को स्वदेशी खरीदने और स्वदेशी जीने की अपील की। स्वदेश अभियान आम नागरिकों को टैक्स में बचत और आर्थिक लाभ के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और देश के आर्थिक विकास में योगदान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की यह पहल आम नागरिकों के लिए विशेष लाभ लेकर आई है, जिससे छोटे और बड़े व्यापारी दोनों को टैक्स में राहत मिली है।

प्रदेश में इस पहल को लेकर व्यापारिक समुदाय और आम जनता में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के पोस्ट पर लोगों ने इसे सराहते हुए लिखा कि यह लोकनीति और स्वदेशी जागरूकता का बेहतरीन उदाहरण है।

जानकारों का कहना है कि इस प्रकार की पहल से जनता में स्वदेशी उत्पादों और जीएसटी लाभ के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही यह भी देखा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक सरकारी लाभों और नीतियों की जानकारी तेजी से पहुंचाई जा सकती है।

मध्य प्रदेश में नवरात्रि के मौके पर जीएसटी बचत उत्सव का यह कदम न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह बढ़ाने वाला है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक संदेश भी देता है। मुख्यमंत्री की यह पहल आगामी दिनों में दीवाली सीजन में स्वदेशी को लेकर अधिक जागरूकता फैलाने की उम्मीद रखती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट