CM Mohan Yadav Today Program: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आज 22 सितंबर के कार्यक्रम में जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता और दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम प्रमुखता से है। नवरात्रि प्रारंभ और अंसरेन जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार का दिन बेहद व्यस्त रहेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह राजधानी भोपाल में कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10 बजे इंटेलीजेंस/आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग कर सुबह 11.20 बजे वे सुशासन भवन में बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री चौक बाजार पहुंचेंगे और “GST रिफॉर्म जनजागरण” स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 3.55 बजे भोपाल स्टेट हेंगर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में उनका आगमन इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा, जहां शाम को एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे है। इसके उपरांत वे रात में भोपाल लौटेंगे।


