भोपाल, 23 सितम्बर | खबर डिजिटल – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार का दिन बेहद व्यस्त कार्यक्रमों से भरा हुआ है। सुबह मंत्रालय आगमन से लेकर शाम को दिल्ली प्रस्थान तक उन्होंने कई अहम बैठकों और आयोजनों में हिस्सा लिया।
आज सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुँचे। इसके बाद 11:00 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। 12:30 बजे उन्होंने सी.सी.आई.पी. बैठक में भाग लिया।
दोपहर बाद 2:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयुर्वेद दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके बाद 3:15 बजे होटल जहानुमा पैलेस में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में पहुँचे।
शाम को 4:25 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहाँ वे रात को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


