जोबट/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ नगर परिषद् जोबट के वार्ड क्रमांक 14 से पार्षद संजय डावर ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है। पार्षद का कहना है कि उन्हें नगर परिषद् के सीएमओ और कर्मचारियों से जान का खतरा है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।पुलिस ने आवेदन के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, नगर परिषद् सीएमओ संतोष राठोड़ ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बस स्टैंड पर गंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें आई थीं, जिस पर मैंने कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए थे। पार्षद से इस बारे में कोई चर्चा नहीं, पार्षद को किसी भी तरह की धमकी नही दी है।
मध्यप्रदेश बना e-registration लागू करने वाला देश का पहला राज्य – Khabar Digital


