Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली/ बंटी प्रहलाद/ खबर डिजिटल/ शुक्रवार, 14 नवंबर को सोने में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी भी थोड़ी नरम पड़ती दिखाई दी। MCX के आंकडों के अनुसार सुबह बाजार खुलने पर चांदी के दाम में 920 रुपये प्रति किलो की गिरावट दिखाई दी। हालांकि सोने में केवल 103 रुपये प्रति 10 ग्राम की ही गिरावट देखी गई।
Gold Price Today: कितना है सोने का आज का भाव?
14 नवंबर को MCX में सुबह 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 26 हजार 648 रुपये है। इसमें 103 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने के भाव सुबह से 1 लाख 26 हजार 748 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1 लाख 27 हजार 48 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड देखने को मिला।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की आज की कीमत?
सुबह 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख 61 हजार 525 रुपये चल रही है। इसमें 945 रुपये प्रति किलो की गिरावट दिखाई दी। सुबह से चांदी ने 1 लाख 61 हजार 380 रुपये का लो रिकॉर्ड और 1 लाख 62 हजार 470 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितनी है कीमत?
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹126,610 ₹161,660
जयपुर ₹126,660 ₹161,730
कानपुर ₹126,760 ₹161,850
लखनऊ ₹126,760 ₹161,850
भोपाल ₹126,860 ₹161,980
इंदौर ₹126,860 ₹161,980
चंडीगढ़ ₹126,720 ₹161,810
रायपुर ₹127,330 ₹161,750
खास बात : बिहार चुनाव के रिजल्ट के दिन(Bihar Election Result) के दिन यानी 14 नवंबर को पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 26 हजार 610 रुपये है। वहीं यहां चांदी भी सबसे कम दाम पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी 1 लाख 61 हजार 660 रुपये में बेची जा रही है। भोपाल और इंदौर में सोना आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 26 हजार 860 रुपये है। इसके साथ ही यहां चांदी का दाम भी सबसे ज्यादा है। भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी 1 लाख 61 हजार 980 रुपये में मिल रही है।


