Gold Silver Price : नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ नए साल की दस्तक से पहले सराफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। दिसंबर महीने में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। आज 24 दिसंबर 2025 को सोने-चांदी के दामों में भारी उछाल आया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जिस रफ्तार से सोने के दाम बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए सोना जल्द ही 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर जाएगा। वहीं चांदी ने भी सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते कुछ समय में चांदी की कीमतों में करीब 140 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में सोना अपने ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया है।
आज का ताजा भाव (24 दिसंबर 2025)
24 कैरेट सोना: ₹1,38,710 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,27,160 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,04,070 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,23,100 प्रति किलोग्राम
Gold Rate Today: 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट: ₹1,38,710
22 कैरेट: ₹1,27,160
18 कैरेट: ₹1,04,070
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, मेरठ, लुधियाना: ₹1,38,710
पटना, अहमदाबाद: ₹1,38,610
मुंबई, पुणे, कोलकाता: ₹1,38,560
(22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम शहरों में इसी अनुपात में दर्ज किए गए हैं।)
Silver Rate Today: प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, मेरठ, लुधियाना:
₹2,23,100 प्रति किलोग्राम


