कटनी में 69 वर्षीय वृद्ध महिला की संपत्ति पर कथित कब्जा, नगर निगम व प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप
कटनी -मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ 69 वर्षीय वृद्ध एवं अस्वस्थ महिला की पैतृक संपत्ति पर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने और प्रशासनिक उदासीनता के आरोप लगाए गए हैं।इंदौर निवासी आवेदक ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती राजेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और अक्सर बीमार रहती हैं, उनके मायके की संपत्ति गुरुनानक वार्ड, सब्जी मंडी, कटनी में स्थित है। उक्त संपत्ति स्वर्गीय श्रीमती मेला देवी एवं स्वर्गीय संतोख सिंह के नाम पर थी, जिनका देहांत हो चुका है।परिवार में तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियाँ थीं, जिनमें से दो पुत्रों की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि जीवित पुत्र जसवीर सिंह उर्फ राजू सरदार ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नगर निगम कटनी को गुमराह करते हुए संपत्ति का नामांतरण अपने नाम करा लिया और बिना वैधानिक अधिकार के भवन क्रमांक 714 का विक्रय भी कर दिया।आवेदक का कहना है कि विक्रय से पूर्व समाचार पत्रों में आपत्ति सूचना तथा रजिस्ट्रार कार्यालय में आपत्ति दर्ज होने के बावजूद नियमों की अनदेखी कर संपत्ति का सौदा किया गया। इसके बावजूद न तो नगर निगम ने कार्यवाही की और न ही पुलिस प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कदम उठाया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि—फर्जी सहमति पत्र लगाकर नामांतरण किया गयामूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा रहेमृत्यु के एक दिन बाद ही मृतक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को मालिक दर्शा दिया गयान्यायालय के आदेशों के बावजूद नगर निगम अभिलेखों में सुधार नहीं किया जा रहावास्तविक रजिस्ट्री क्षेत्रफल से अधिक टैक्स वसूला जा रहा हैपीड़ित परिवार ने नगर निगम आयुक्त, पुलिस अधिकारियों एवं कलेक्टर से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं, कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि वृद्ध महिला के मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर पीड़ित वृद्ध महिला को न्याय दिलाता है।


