Gold And Silver Price: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में कमी के बाद तेजी देखी गई। MCX पर जहां सोने का रेट 160 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 1 लाख 21 हजार 670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, तो वहीं चांदी 490 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 1 लाख 49 हजार 330 रुपये प्रति किलो पर पहुंचती नजर आई।
सोना-चांदी का भाव स्थिरता की तरफ
गोल्ड और सिल्वर के भाव में जिस तरह से रिकॉर्डतोड़ तेजी दिखाई दी थी, लेकिन अब दिवाली के बाद वह तेजी स्थिरता की तरफ जाती नजर आ रही है। गिरावट के बाद दोनों के दाम में कुछ ही ऊपर नीचे हो रहा है। आज सुबह में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाद में इनकी कीमतें थमती नजर आईं और बाद में तेजी देखने को मिली।
MCX पर सोना शुक्रवार को 0.13% यानी 162 रुपये महंगा होकर 1 लाख 21 हजार 670 प्रति किलो पर ट्रे़ड करता हुआ नजर आया। तो वहीं, चांदी 490 रुपये यानी 0.32% की तेजी के साथ 1 लाख 49 हजार 330 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।बता दें कि आज एमसीएक्स पर सोना 1 लाख 21 हजार 148 रुपये पर खुला तो वहीं चांदी 1 लाख 48 हजार 140 रुपये पर ओपेन हुई।
31 अक्टूबर को सोने का प्रमुख शहरों में रेट्स
आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,21,670 रुपये है।
बैंगलोर में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,21,700 रुपये है।
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,21,630 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,21,620 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,21,600 रुपये है।
नोएडा में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,21,770 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,21,770 रुपये है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,21,690 रुपये है।
31 अक्टूबर को चांदी का प्रमुख शहरों में रेट्स
चेन्नई में चांदी की कीमत 1,69,000 रुपये प्रति 1 किलो है।
बैंगलोर में चांदी का भाव 1,63,000 रुपये प्रति 1 किलो है।
हैदराबाद में चांदी का भाव 1,67,000 रुपये प्रति 1 किलो है।
मुंबई में चांदी की कीमत 1,67,000 रुपये प्रति 1 किलो है।
कोलकाता में चांदी का भाव 1,63,000 रुपये प्रति 1 किलो है।
नोएडा में चांदी का भाव 1,72,000 रुपये प्रति 1 किलो है।
लखनऊ में चांदी का भाव 1,72,000 रुपये प्रति 1 किलो है।
पटना में चांदी का भाव 1,70,000 रुपये प्रति 1 किलो है।


