Gold Silver Price Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोने के दामों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी गई। सोना घरेलू वायदा बाजार में लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। MCX एक्सचेंज बाजार पर सोने के भाव में 460 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जोकि 1 लाख 22 हजार 267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। सोने का दाम में वैश्विक स्तर पर भी गिरावट देखी गई, वहां भी सोना सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर गिरावट की प्रमुख वजह यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट को लेकर उम्मीदों में कमी आना बताया जा रहा है। साथ ही वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में भी कमी का असर दिखाई दे रहा है। इससे सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर होता दिख रहा है। चांदी की कीमतो में भी आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
चांदी की कीमत भी गिरी
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज शुक्रवार को गिरावट नजर आ रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 1.35 फीसदी यानी 2 हजार 125 रुपये की गिरावट के साथ 1 लाख 55 हजार 279 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।
सोने का वैश्विक स्तर पर दाम
सोने की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दिखाई दी। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.17 फीसदी या 6.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,053.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.46 फीसदी या 18.65 डॉलर की गिरावट के साथ 4,058.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।
चांदी का वैश्विक स्तर पर दाम
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट दिखाई दी। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.67 फीसदी या 0.85 डॉलर की गिरावट के साथ 50.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.61 फीसदी या 0.83 डॉलर की गिरावट के साथ 49.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।


