P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold And Silver Price Today 9 November 2025: शादी के सीजन में...

Gold And Silver Price Today 9 November 2025: शादी के सीजन में सोने-चांदी के दाम हुए खास… खरीदना लोगों की मजबूरी

लगातार घट-बढ़ रहे सोने चांदी के दाम!

Gold Silver Rate Today 9 Nov: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ देवउठनी एकादशी के बाद शादी की सीजन शुरु हो जाता है। सोना-चांदी की खरीददारी बढ़ जाती है। ऐसे में दिवाली के पहले सोना-चांदी का दाम में उछाल के बाद वैश्विक परिस्थिति के साथ सोना-चांदी के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। फिर भी शादी-ब्याह के कारण लोग बड़ी मात्रा में सोना-चांदी खरीद रहे हैं, लेकिन बढ़ती कीमतों को देखकर कई लोग चिंतित भी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शनिवार सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में सोने के दामों की कई चीजें प्रभावित करती है। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का होता है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने के दाम अक्सर गिरावट पर होते हैं, और जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं। इसके अलावा, देश में त्योहारों और शादी के मौसम में सोने की मांग काफी बढ़ जाती है, जिससे बाजार में इसकी कीमतें ऊपर चली जाती हैं। मुद्रास्फीति और आयात शुल्क समेत वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी सोने के भाव पर सीधा असर डालती हैं।

मौजूदा समय में सोने के दाम
पिछले कुछ दिनों से भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुए बदलावों और घरेलू मांग में आई थोड़ी कमी के कारण हुई है।

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
चेन्नई ₹1,23,280 ₹1,13,000 ₹94,250
मुंबई ₹1,22,020 ₹1,11,850 ₹91,520
दिल्ली ₹1,22,170 ₹1,12,000 ₹91,670
कोलकाता ₹1,22,020 ₹1,11,850 ₹91,520
बैंगलोर ₹1,22,020 ₹1,11,850 ₹91,520
हैदराबाद ₹1,22,020 ₹1,11,850 ₹91,520
केरल ₹1,22,020 ₹1,11,850 ₹91,520
पुणे ₹1,22,020 ₹1,11,850 ₹91,520
वडोदरा ₹1,22,070 ₹1,11,900 ₹91,570
अहमदाबाद ₹1,22,070 ₹1,11,900 ₹91,570

शहर चांदी का भाव (₹ / किलोग्राम)
दिल्ली ₹1,52,400
मुंबई ₹1,52,400
अहमदाबाद ₹1,52,400
चेन्नई ₹1,64,900
कोलकाता ₹1,52,400
गुरुग्राम ₹1,52,400
लखनऊ ₹1,52,400
बेंगलुरु ₹1,52,400
जयपुर ₹1,52,400
पटना ₹1,52,400
भुवनेश्वर ₹1,52,400
हैदराबाद ₹1,64,900

निवेशकों को क्या करना चाहिए?
सोने में निवेश करने वालों को उसके पुराने दाम का ध्यान रखना चाहिए, उसी आधार पर निवेशकों को आगे बढ़ना चाहिए। इसलिए खरीदारी करने से पहले ताज़ा दरों की जानकारी लेना जरूरी है।सिर्फ आभूषणों में ही नहीं, बल्कि गोल्ड ETF, डिजिटल गोल्ड और सोवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे आधुनिक निवेश विकल्प भी मौजूद हैं। ये विकल्प ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी माने जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट