P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold And Silver Price Today 29 November 2025 : सोना-चांदी की कीमतें...

Gold And Silver Price Today 29 November 2025 : सोना-चांदी की कीमतें बदलाव के साथ बढ़ी… जानिये क्या है आज का भाव

सोना-चांदी का आज का दाम

Gold Silver Rate Today : नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ आज शनिवार, 29 नवंबर 2025 को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव की बयार दिखाई दी। खरीददारी के शादी के सीजन में इसका असर साफ दिखाई देगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर1 लाख 28 हजार 620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमतें भी 1 लाख 76 हजार 100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

खरीददारों में असमंजस की स्थिति
मालूम हो कि शादी सीजन शुरू है। ऐसे में सोना-चांदी की कीमतों पर खरीददारों का पूरा ध्यान है, रोजाना बदल रहे दामों के चलते एक दम से भाव बढ़ने से उनके मन में असमंजस की स्थिति बनती नजर आ रही है, क्योंकि इस सीजन में लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। रोज इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज शनिवार को गोल्ड-सिल्वर के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शनिवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 24 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 28 हजार 620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। आइए अब देखते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए ताजा रेट, जिसमें 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें शामिल हैं।

धातु / शुद्धता मात्रा कीमत (₹)
सोना 24 कैरेट 10 ग्राम 128,620
सोना 22 कैरेट 10 ग्राम 117,760
सोना 18 कैरेट 10 ग्राम 94,590
सोना 14 कैरेट 10 ग्राम 81,708
चांदी 999 1 किलोग्राम 176,100

विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें

शहर 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली 117,910 128,620
मुंबई 117,090 128,470
अहमदाबाद 117,810 128,520
चेन्नई 117,090 128,470
कोलकाता 117,090 128,470
हैदराबाद 117,090 128,470
जयपुर 117,910 128,620
भोपाल 117,810 128,520
लखनऊ 117,910 128,620
चंडीगढ़ 117,910 128,620

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट