P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षक अब 25 दिसम्बर तक करा सकेंगे ब्रिज कोर्स...

बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षक अब 25 दिसम्बर तक करा सकेंगे ब्रिज कोर्स रजिस्ट्रेशनसमस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी हुआ परिपत्र

खबर digital कटनी– लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश में 11 अगस्त 2023 के पूर्व नियुक्त बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों को छह माह के ब्रिज कोर्स हेतु अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 दिसम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए शिक्षक https://bridge.nios.ac.in पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र भेजा गया है।जारी परिपत्र के अनुसार प्राथमिक शिक्षक की व्यावसायिक योग्यता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस), नई दिल्ली द्वारा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में छह माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य किया गया है।परिपत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि संबंधित शिक्षक निर्धारित समय-सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं या रजिस्ट्रेशन के बाद एक वर्ष के भीतर ब्रिज कोर्स पूर्ण नहीं करते हैं, तो उनकी नियुक्ति आगे जारी नहीं रखी जा सकेगी।इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राथमिक शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय या ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट