P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold And Silver Price Today 25 November 2025 : सोना-चांदी के दाम...

Gold And Silver Price Today 25 November 2025 : सोना-चांदी के दाम में एक बार फिर आई तेजी… बढ़े दामों से निवेशकों में उत्साह

सोना-चांदी का आज का दाम

Gold Silver Rate Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ ने-चांदी के दामों मंगलवार को तेजी गई, बाजार शुरु होते ही एक बार फिर सोना-चांदी उछाल पर नजर आया, जिसका कारम यूएस फेड रेट कट को बताया जा रहा है, जिसके चलते पुराने निवेशकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

Gold Rate Today: मंगलवार को सोने की कीमतें अच्छी-खासी बढ़ती नजर आई, जबकि सोमवार को सोने का भाव गिरता दिखाई दिया था। शुरुआती कारोबार के अनुसार आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.05 फीसदी या कहें तो 1 हजार 300 रुपये की बढ़त के साथ 1 लाख 25 हजार 154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजय आया। इसके पीछे यूएस फेड रेट कट को कारण बताया गया है। साथ ही 4 दिसंबर तक शादियों के सीजन में खरीददारों के रुख के चलते सोना मजबूत हुआ है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

Silver Rate Today:सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज तेजी दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 1.41 फीसदी यानी कहे तो 2 हजार 175 रुपये की बढ़त के साथ 1 लाख 56 हजार 657 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

सोने का विश्व स्तर पर भाव
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में आज मंगलवार को बढ़त नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.15 फीसदी यानी कहें तो 47.60 डॉलर की बढ़त के साथ 4,178 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.22 फीसदी या 9.15 डॉलर की बढ़त के साथ 4,145 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

चांदी का विश्व स्तर पर भाव
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह चांदी का वैश्विक भाव 1.94 फीसदी या 0.99 डॉलर की बढ़त के साथ 51.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट शुरुआती कारोबार में 0.28 फीसदी या 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 51.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट