व्यापार•

मिआ बाए तनिष्क के 'मिआ डिस्को' कलेक्शन के साथ त्योहारों में जगमगाएगा रेट्रो ग्लैमर

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

मिआ बाए तनिष्क के 'मिआ डिस्को' कलेक्शन के साथ त्योहारों में जगमगाएगा रेट्रो ग्लैमर

~ 70 के दशक के डिस्को की जगमग से प्रेरित, चकाचौंध कर देने वाले डिज़ाइन्स के साथ अपने भीतर की चमक को उजागर करें  ~

मुंबई :भारत के सबसे ट्रेंडी प्रेशियस फाइन ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, मिआ बाए तनिष्क ने लॉन्च किया है, 'मिआ डिस्को' कलेक्शन। 70 के दशक के डिस्को एरा का जोश और बोल्ड ग्लैमर से प्रेरित यह कलेक्शन आने वाले त्योहारों की चमक-दमक को सुनहरा बना देगा।

मिआ डिस्को कलेक्शन रेट्रो स्टाइल का जश्न मनाता है, इतनाही नहीं, आपको आमंत्रित करता है, अपने भीतर की चमक को उजागर करने और त्योहारों को उत्साह से मनाकर ज़िन्दगी को ख़ुशी से गले लगाने के लिए! इस कलेक्शन में मौजमस्ती है, आज़ादी है और यह बहुत ही आसानी से शानदार और खूबसूरत भी है, इन आभूषणों को पहनकर आप हर गैदरिंग, हर त्यौहार, हर पारिवारिक कार्यक्रम में जगमगा जाओगी।

14 और 18 कैरेट सोने और शानदार हीरों से बने मिआ के डिस्को-प्रेरित आभूषण रेट्रो खूबसूरती और आधुनिक स्टाइल का बेहद आकर्षक मिलाप हैं, हर त्यौहार को चमकदार बना देते हैं। इनमें मॉड्यूलर ज्वेलरी की वर्सटैलिटी है, एक ही आभूषण के साथ आप कई अलग-अलग लुक्स बना सकती है। दिन से रात, अंडरस्टेटेड से शो-स्टॉपिंग तक, हर बदलाव बहुत ही आसानी से करना जिन्हें पसंद है उन महिलाओं के लिए यह कलेक्शन बेहतरीन है। बोल्ड जिओमेट्रिक आकार, नाजुक मेश डिटेल्स, ज़िगज़ैग पैटर्न्स और उत्साह, उमंग से भरी खूबसूरती साथ मिलकर ऐसे स्टेटमेंट आभूषण बनाते हैं जो आप ही की तरह अनोखे हैं। लेयर स्टैकेबल रिंग्स पसंद हो या मैग्नेटिक बैंगल्स को अलग-अलग स्टाइल में पहनना पसंद हो, आप जब भी इन आभूषणों को पहनेंगी, तब-तब डिस्को फ्लोर की चमक-दमक को महसूस करेंगी। डिस्को बॉल्स और स्ट्रोब लाइट्स से प्रेरित होकर बनाए गए चमकीले नेकलेस और इयररिंग्स पार्टी के बाद की रातों की याद दिलाते हैं, जिन्हें भूल पाना नामुमकिन है।

70 के दशक के डिस्को डान्स फ्लोर की चमक और ग्लैमर से प्रेरित होकर रिफ्लेक्टिव सरफेस और नज़र को खींच लेने वाले टेक्चर्स का आकर्षक उपयोग इस कलेक्शन को औरों से अनूठा बनाता है। सबसे प्रमुख आभूषणों में डिस्को-प्रेरित मोटिफ और फ्रिंजेस से सजाए गए, स्टेटमेंट डैंग्लर्स हैं। इन्हें लेयर में पहनें या सोलो, त्योहारों के हर आउटफिट को बेहद आकर्षक बना देंगे। शानदार डिज़ाइन और मॉड्यूलर वर्सटैलिटी के साथ यह कलेक्शन आपके ज्वेलरी बॉक्स में नयी चमक जोड़ेगा, साथ ही फेस्टिव गिफ्टिंग के लिए भी यह बेहतरीन है, प्यार और सराहना के प्रतीक बनकर यह आभूषणों जीवन को जगमगा देंगे।

लॉन्च के अवसर पर, मिआ बाए तनिष्क की बिज़नेस हेड, सुश्री श्यामला रमणन ने कहा, "हमें गर्व है कि मिआ में हम ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स से प्रेरणा लेते हैं और इस फेस्टिव सीज़न के लिए हमारा कलेक्शन डिस्को की चमक और ऊर्जा लेकर आया है। चमकीले, शानदार, आकर्षक कपड़ें और बिना डरे अपने आप को अभिव्यक्त करना आज भी हर किसी के दिल को छू लेता है, इसी बात ने हमें प्रेरित किया। दौर कोई भी हो, ग्लैमर कभी ख़त्म नहीं होता, यही ग्लैमर हमारे इन आभूषणों में भरा हुआ है। स्ट्रोब लाइट्स की चमक से लेकर डिस्को बॉल्स तक मिआ के फेस्टिव कलेक्शन में डिस्को एरा की खुशियों को हमने आभूषणों में पैरा है। यह आभूषण उन्हें पहनने वाली महिला की तरह ही लाइटवेट और फ्लूइड और वर्सटाइल हैं।

इस कलेक्शन को औरों से हटके बनाती इसकी आपके लुक को पूरी तरह से बदल देने की क्षमता। इनके मॉड्यूलर डिज़ाइन आपके दिन के रिदम को हमेशा ऊपर रखते हैं, जैसे कि इयररिंग्स को आप पेंडेंट या फिंगर रिंग्स की तरह पहन सकती हो। कोमल खूबसूरती चाहिए हो या आकर्षक ग्लैमर आपके हर मूड और हर प्रसंग के अनुरूप आभूषण इसमें हैं। इस कलेक्शन को मिल रहे प्यार और सराहना से हम बहुत खुश हैं, और आपके त्योहारों में सुनहरी चमक लाते हुए इन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं।"

त्योहारों की खुशियों को और ज़्यादा बढ़ाने के लिए मिआ बाए तनिष्क ने चुनिंदा आभूषणों पर 20%* तक की छूट भी दी है, 31 अक्टूबर 2024 तक इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। पर्सनल कलेक्शन के लिए कुछ खास लेना है या किसी अपने को उपहार में देना है, मिआ की ऑफर्स आपकी खुशियों को चारचांद लगा देंगी।

हर उपभोक्ता को मद्देनज़र रखते हुए इन ऑफर्स को बनाया गया है: हीरों की 50,000 रुपयों तक की खरीदारी पर 5% की छूट*, 50,000 से 1,00,000 रुपयों के बीच की खरीदारी पर 7% की छूट*। 1,00,000 से 1,50,000 रुपयों तक के बिल्स पर 10% की छूट* और 1,50,000 से 2,00,000 रुपयों तक के बिल्स पर 15% की छूट और 2,00,000 रुपयों से ज़्यादा की हीरों की खरीदारी पर फ्लैट 20% की छूट* मिलेगी।

प्लेन गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 10%* और चांदी की खरीदारी पर फ्लैट 20% की छूट* मिलेगी।

मिआ के डिस्को कलेक्शन के साथ त्यौहार मनाएं, इन शानदार आभूषणों के साथ गिफ्टिंग और अपने आप को अभिव्यक्त करने की खुशियां पाइए। किसी दूसरे को सरप्राइज़ देना हो या अपने वार्डरोब में नयी चमक लानी हो, यह अनूठे डिज़ाइन हर जश्न को यादगार बनाने के लिए बेहतरीन हैं। इस बार त्योहारों में ऐसे उपहार चुनें जो ट्रेंड्स से परे हो, हर आउटफिट को चमकदार बना देंगे।      

4999 रुपयों से आगे की कीमतों* के मिआ डिस्को कलेक्शन में इयररिंग्स, पेंडेंट्स और नेकपीसेस आदि आभूषण हैं। सभी मिआ स्टोर्स और https://www.miabytanishq.com/ पर यह कलेक्शन उपलब्ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

फेयरफैक्स के सीओओ ने कहा, IDBI बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक बनने की क्षमता

1 day ago

त्यौहारों और शादियों के सीजन में महंगाई ने दिया बड़ा झटका, खाद्य पदार्थों से लेकर कई चीजों के दामों में आया उछाल

1 day ago

सोना-चांदी के आज के ताजा भाव, जाने कितना हुआ बदलाव

2 days ago

दूध के बढ़ते दामों ने फिर उड़ाई आम जनता की नींदे, 12 नवंबर को लागू होंगे नए रेट

3 days ago

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बैंक ऑफ़ बड़ौदा (गुयाना) आईएनसी ने किया गुयाना में अपने नए प्रधान कार्यालय, जॉर्जटाउन शाखा भवन और विरासत केंद्र का उद्घाटन

4 days ago

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

6 days ago

और पढ़ें

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा
मध्यप्रदेश

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला
मध्यप्रदेश

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

Birsa Munda Jayanti:   बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, कटनी में पंचायत से जिला स्तर तक होंगे आयोजन
मध्यप्रदेश

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, कटनी में पंचायत से जिला स्तर तक होंगे आयोजन

भोपाल में 14 नवंबर से महंगा होगा सांची दूध, फुल क्रीम से लेकर टोंड और डबल टोंड तक बढ़े दाम
मध्यप्रदेश

भोपाल में 14 नवंबर से महंगा होगा सांची दूध, फुल क्रीम से लेकर टोंड और डबल टोंड तक बढ़े दाम

रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा
मध्यप्रदेश

रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला
मध्यप्रदेश

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

बंडोल पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मध्यप्रदेश

बंडोल पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर
उत्तर प्रदेश

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर

शहपुरा जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर, परिसीमन के बीच पांच दशक पुराने संघर्ष को नई उम्मीद!
मध्यप्रदेश

शहपुरा जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर, परिसीमन के बीच पांच दशक पुराने संघर्ष को नई उम्मीद!