पुणे: वैश्विक अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव और आईटी सेक्टर में छंटनी की खबरों के बीच, पुणे स्थित MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT-WPU) ने प्लेसमेंट के मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जहां कई संस्थान प्लेसमेंट की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं MIT-WPU में साल 2025 के सीजन के दौरान 730 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस प्रक्रिया में 220 से अधिक छात्रों को ₹10 लाख सालाना से अधिक का शानदार पैकेज मिला, जो छात्रों की प्रतिभा और संस्थान की शिक्षा गुणवत्ता पर उद्योग जगत के भरोसे को दर्शाता है।
प्रमुख कंपनियों की भागीदारी और PPOs का जलवा इस प्लेसमेंट सीजन में एमेज़ॉन, डेलॉयट, जेपी मॉर्गन, NVIDIA और एक्सेंचर जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खास बात यह रही कि नियुक्तियों में शामिल 90% कंपनियां वे थीं, जो पिछले कई वर्षों से लगातार MIT-WPU के छात्रों को चुन रही हैं। इसके अलावा, छात्रों ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) भी हासिल किए। आईटी और इंजीनियरिंग के साथ-साथ FMCG, BFSI और मैन्युफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्रों की मौजूदगी ने छात्रों को करियर के बेहतरीन विकल्प प्रदान किए।
साल 2026 की भी दमदार शुरुआत सफलता का यह सिलसिला साल 2026 के वर्तमान बैच के लिए भी जारी है। अब तक 437 से अधिक कंपनियां कैंपस का दौरा कर चुकी हैं, जिसमें अब तक का अधिकतम पैकेज ₹46 लाख सालाना दर्ज किया गया है। वर्तमान सीजन में भी 110 छात्र पहले ही ₹10 लाख से अधिक का पैकेज हासिल कर चुके हैं। MIT-WPU की यह सफलता दर्शाती है कि संस्थान अपने छात्रों को न केवल थ्योरी, बल्कि उद्योग की व्यावहारिक जरूरतों (Experiential Learning) के अनुसार तैयार करने में अग्रणी है।


