P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउमरिया में भाजपा जिला अध्यक्ष ने बजट को बताया जनहितैषी और दूरदर्शी,...

उमरिया में भाजपा जिला अध्यक्ष ने बजट को बताया जनहितैषी और दूरदर्शी, बोले-GYAN पर केंद्रित बजट से विकसित भारत 2047 को मिलेगी रफ्तार

GYAN पर केंद्रित केंद्रीय बजट

उमरिया/ केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट के बाद उमरिया में भाजपा जिला अध्यक्ष आसुतोष अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बजट की प्रमुख बातों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि यह बजट “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम है, जिसमें समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।

आसुतोष अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए कैंसर की दवाओं को सस्ता करने का निर्णय लिया है। साथ ही 17 आवश्यक दवाओं पर सीमा शुल्क शून्य कर दिया गया है, जिससे दवाओं की कीमतों में कमी आएगी और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बजट को GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को समर्पित बताया। उनके अनुसार गरीबों के कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास, किसानों की आय वृद्धि तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रभावी प्रावधान किए गए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ सामाजिक संतुलन को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट भारत को वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट