P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापाररिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने शुरू किया नया कैम्पेन: "हेल्थ इंश्योरेंस मतलब रिलायंस...

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने शुरू किया नया कैम्पेन: “हेल्थ इंश्योरेंस मतलब रिलायंस जनरल इंश्योरेंस”

मुंबई : रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने अपने नवीनतम प्रचार अभियान “हेल्थ इंश्योरेंस मतलब रिलायंस जनरल इंश्योरेंस” की घोषणा की है। इस अभियान के ज़रिए कंपनी कस्टमाइज करने योग्य हेल्थ प्लान, अनलिमिटेड सम इंश्योर्ड रिफिल, महिलाओं और बच्चियों के लिए विशेष छूट समेत कई लाभप्रद सुविधाएं पेश कर रही है। कंपनी का उद्देश्य है—हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देना, ताकि वह अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ हासिल कर सके।

स्वास्थ्य बीमा केवल एक सुरक्षा कवच नहीं, बल्कि एक आवश्यक वित्तीय कवच है, जो चिकित्सा आपातकाल के दौरान भारी खर्चों से राहत दिलाता है। मौजूदा समय में तेजी से बढ़ती हेल्थकेयर लागत को देखते हुए, एक लचीला और अनुकूलन योग्य हेल्थ प्लान हर परिवार की जरूरत बन चुका है।

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के सीईओ, श्री राकेश जैन ने इस अवसर पर कहा,
“रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि हम अपने ग्राहकों को स्मार्ट, कस्टमाइज और व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएं। हमारा नया अभियान इसी सोच का विस्तार है, जिसमें हर व्यक्ति के लिए सुरक्षा और सहजता दोनों की गारंटी है।”

यह कैम्पेन फिल्म एटम नेटवर्क द्वारा परिकल्पित है, जो दर्शकों से एक सीधा भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करता है। फिल्म में एक अनोखी कल्पना की गई है कि रिलायंस जनरल का हेल्थ इंश्योरेंस न लेना एक ऐसा “पाप” है, जिसकी सजा मिल सकती है। इस संदेश को मज़ाकिया और दिलचस्प अंदाज़ में पेश किया गया है, जिससे यह आम जनता तक बेहतर ढंग से पहुंचे।

यह फिल्म यह भी दिखाती है कि आज के दौर में बच्चे भी समझते हैं कि रिलायंस जनरल का हेल्थ इंश्योरेंस क्यों ज़रूरी है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य प्रदाता की पारंपरिक पॉलिसी चुनता है, तो वह एक बड़ी भूल करता है।

ब्रांड टीम:
तरुण खन्ना, राहुल शर्मा, श्रीलेखा मुराला

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट