Monday, November 2, 2026
Homeव्यापारएसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में...

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में ₹42,551 करोड़ का न्यू बिजनेस प्रीमियम दर्ज किया

मुंबई : देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में ₹42,551 करोड़ का न्यू बिजनेस प्रीमियम दर्ज किया, जबकि 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में यह ₹35,577 करोड़ था। सिंगल प्रीमियम में 31 मार्च 2025 की तुलना में 28% की वृद्धि दर्ज की गई।

सुरक्षा (प्रोटेक्शन) पर स्पष्ट फोकस स्थापित करते हुए, एसबीआई लाइफ का प्रोटेक्शन न्यू बिजनेस प्रीमियम 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष में ₹4,622 करोड़ रहा, जो 13% की वृद्धि को दर्शाता है। प्रोटेक्शन इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम में 23% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹973 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम ₹29,783 करोड़ रहा, जिसमें 31 मार्च 2025 की तुलना में 13% की बढ़ोतरी हुई।

31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष में एसबीआई लाइफ का कर पश्चात लाभ ₹2,470 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2% अधिक है।

कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो 31 मार्च 2026 तक 1.90 पर मजबूत बना हुआ है, जबकि नियामकीय आवश्यकता 1.50 है।

एसबीआई लाइफ की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) भी 9% बढ़कर 31 मार्च 2026 तक ₹4,87,163 करोड़ हो गई, जो 31 मार्च 2025 में ₹4,48,039 करोड़ थी। इसमें डेट-इक्विटी अनुपात 62:38 रहा। कंपनी के 94% डेट निवेश AAA और सॉवरेन इंस्ट्रूमेंट्स में हैं।

कंपनी के पास 3,58,506 प्रशिक्षित बीमा पेशेवरों का विविध वितरण नेटवर्क है और देशभर में 1,230 कार्यालयों के साथ मजबूत उपस्थिति है। इसमें मजबूत बैंकएश्योरेंस चैनल, एजेंसी चैनल और अन्य माध्यम शामिल हैं, जैसे कॉर्पोरेट एजेंट, ब्रोकर, पॉइंट ऑफ सेल पर्सन्स (POS), इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म्स, वेब एग्रीगेटर्स और डायरेक्ट बिजनेस।

31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष का प्रदर्शन

• इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम और इंडिविजुअल रेटेड प्रीमियम में निजी बाजार नेतृत्व, क्रमशः 25.5% और 22.9% बाजार हिस्सेदारी के साथ।

• एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (एपीई) ₹24,266 करोड़ रहा, जिसमें 13% की वृद्धि हुई।

• इंडिविजुअल न्यू बिजनेस सम एश्योर्ड ₹4,46,337 करोड़ रहा, जिसमें 61% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

• 13 महीने (13M) और 49 महीने (49M) की पर्सिस्टेंसी में क्रमशः 53 बेसिस पॉइंट्स और 107 बेसिस पॉइंट्स का सुधार।

• वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VoNB) ₹6,667 करोड़ रही, जिसमें 12% की वृद्धि हुई।

• VoNB मार्जिन 27.5% रहा।

• इंडियन एम्बेडेड वैल्यू (IEV) ₹80,791 करोड़ रही, जिसमें 15% की वृद्धि दर्ज की गई।

• कर पश्चात लाभ ₹2,470 करोड़ रहा, जिसमें 2% की वृद्धि हुई।

• ऑपरेटिंग रिटर्न ऑन एम्बेडेड वैल्यू 19.7% रहा।

• एसेट्स अंडर मैनेजमेंट ₹4,87,163 करोड़ रही, जिसमें 9% की वृद्धि हुई।

• 1.90 का मजबूत सॉल्वेंसी रेशियो रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट