Saturday, March 22, 2025
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारतनिष्क की नई विज्ञापन फिल्म शादी में समान भागीदारी के विचार को...

तनिष्क की नई विज्ञापन फिल्म शादी में समान भागीदारी के विचार को करती है रेखांकित

मुंबई : भारत में टाटा समूह के अग्रणी विवाह आभूषण ब्रांड, तनिष्क के रिवाह ने एक दिल को छू लेने वाला विज्ञापन अभियान शुरू किया है। यह अभियान, आधुनिक दुल्हन की दुनिया से रू-ब-रू कराता है, जो अपने जीवन की कहानी खुद गढ़ती है। इस विज्ञापन की परिकल्पना की ज़िम्मेदारी लोवे लिंटास ने संभाली, जिसमें दुल्हन की प्रगतिशील मानसिकता और धारणाओं को उजागर किया गया है और यह भी रेखांकित किया गया है कि कैसे इस सोच का असर उसकी शादी में भी दिखता है। तनिष्क का यह विज्ञापन अपने-आप में बड़ी उपलब्धि है, जिसके तहत वह टेलीविज़न पर अपनी पहली 3 मिनट लंबी बहुभाषी फिल्म लॉन्च कर रहा हैजो भारत की विविधता का प्रतिनिधित्व करती है और ब्रांड की सम्मोहक और विस्तृत कहानी कहने की ब्रांड की विरासत से जुड़ती है। इस फिल्म में विभिन्न क्षेत्रों के कई कलाकारों भूमिका निभाई है, जिससे भारत के विभिन्न राज्यों के दर्शकों के साथ तनिष्क का गहरा जुड़ाव उजागर होता है।

इस अभियान का सार है, फॉर मैरिजेस क्राफ्टेड बाय यू (आपके द्वारा की गई शादी की तैयारी), जो इस विचार को रेखांकित करता है कि आधुनिक दुल्हन अपनी शादी की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाती है। आज की दुल्हन पथप्रदर्शक हैजो प्राचीनता को नएपन के साथ जोड़ती है, खुद को अपनी इस कहानी के केंद्र में रखती है। पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक परवरिश को समान रूप से अपनाते हुएवह अपने दूल्हे के साथ समान भागीदार के रूप में जीवन के इस नए अध्याय में कदम रखती है। वे साथ मिलकर एक-दूसरे के अनुरूप बनने और बदलने के सफर पर निकलते हैं, इस तरह आधुनिक रिश्ते और विवाह के बदलते परिदृश्य को दर्शाते हैं। यह फिल्म न केवल दुल्हन और उसके परिवार की गर्मजोशी और रिश्तों का जश्न मनाती हैबल्कि अपनी शादी की तैयारी में दुल्हन की भूमिका और उसकी निर्णय क्षमता पर भी रोशनी डालती है। कहानी बिलकुल तनिष्क के स्टाइल में कही गई है, जो आकर्षकप्यारी और भावनाओं से लबरेज़ है। यह पारंपरिक मूल्यों और इस बार शादी के संदर्भ में एक आधुनिकप्रगतिशील दृष्टिकोण के साथ दिल को छू लेने वाली कहानियों को गढ़ने की ब्रांड की विरासत को जारी रखता है।

यह फिल्मएक बारीक और मार्मिक के ज़रिये साहसिक और प्रभावशाली विचार पेश करती है और अपेक्षित सामाजिक मानदंडों को चुनौती देती है। दुल्हन शादी के साथ जो बदलाव आते हैं उनके बारे में सोचती है और एक सवाल उठाती है: नई जिंदगी अनुरूप ढलने की ज़िम्मेदारी केवल उसी पर क्यों होनी चाहिए? इसके बाद फिल्म में दूल्हे को समान भागीदार के रूप में दिखाया गया हैजो ज़िम्मेदारी साझा करने और शादी के बाद अपने नए जीवन को साथ-साथ जीने के लिए तैयार है। इस तरह फिल्म, हल्के-फुल्के लेकिन भावनात्मक लहज़े में विवाह को बराबरी के एक खूबसूरत मिलन के रूप में दर्शाती हैजहां दोनों पक्ष एक-दूसरे के अनुरूप ढलने की प्रक्रिया को अपनाते हैं। यह समान भागीदारी वाले विवाह के गहरे संदेश को स्थापित करता है और यह भी रेखांकित करती है कि नए दौर की दुल्हन अपनी कहानी खुद गढ़ती है।

दुल्हन अपनी शादी की तैयारी में मुख्य भूमिका निभाते हुए,अपने प्रियजनों को परंपरा और आधुनिकता के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण के साथ एक ऐसे सफर पर ले जाती है जो उसकी अनूठी यात्रा को दर्शाता है और सही मायने में ‘आपके द्वाराआपके लिए तैयार की गई शादी’ का प्रतीक होता है।

इस कहानी में भारत के प्रमुख क्षेत्रों की दुल्हनें और आभूषण शामिल हैं और जो न केवल परंपराओं और संस्कृतियों की समृद्ध विविधता को उजागर करती हैबल्कि दुल्हन और उसके परिवार के बीच प्यारसमझ और मज़ाकिया माहौल को भी उजागर करती है।

फिल्म में तनिष्क की ब्रांड एंबेसडरदक्षिणी क्षेत्र के लिए नयनतारा और बंगाल के लिए मिमी चक्रवर्ती के साथ-साथ जानी-मानी अभिनेत्री शोभा खोटे समेत कई कलाकार शामिल हैं।

फिल्म यहां देखेंhttps://www.youtube.com/watch?v=dFcXEUDDA7w

तनिष्क की सीएमओपेल्की शेरिंग ने कहा, “तनिष्क का रिवाह, विवाह को देश के विभिन्न के क्षेत्रों की आधुनिक दुल्हनों की नज़र से देखता है। आज रिश्ते नए आकार ले रहे हैं और हमारी दुल्हनें अपनी शादी की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। हमारा विज्ञापन अभियान समान भागीदारी के महत्व पर रोशनी डालता हैजिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के अनुरूप ढलना स्वीकार करते हैं। हम इस कहानी के माध्यम से, हर दुल्हन की ऐसे विवाह की तैयारी की क्षमता का जश्न मनाते हैं जो उसकी पहचान, उसके मार्ग और भविष्य को दर्शाती है, जिसमें उसकी और उसके साथी की बराबर भागीदारी होगी।”

सुपरफ्लाई फिल्म्स की संस्थापक और निदेशककोपल नैथानी ने इन विज्ञापन अभियान के बारे में कहा, “नई रिवाह फिल्म यह सवाल उठाती है कि आधुनिक विवाह कैसा होना चाहिए। परंपरागत रूप से, शादी में दूसरे पक्ष के अनुरूप बदलने और ढलने का बोझ अक्सर दुल्हन पर डाला जाता हैजो महिलाओं से जुड़ी सामाजिक अपेक्षा को दर्शाता है। हालांकि, रिवाह फिल्म इन मानदंडों को नए स्वरूप में पेश करती है और सुझाव देती है कि बदलाव की ज़िम्मेदारी सिर्फ दुल्हन पर नहीं होनी चाहिए। इसके बजाय, यह विवाह के बारे में एक अधिक संतुलित और न्यायसंगत दृष्टिकोण प्रस्तुत करती हैजिसमें आपसी सम्मान और साझा ज़िम्मेदारी पर जोर दिया जाता है।”

लो लिंटास, बैंगलोर के क्रिएटिव हेड, अर्पण भट्टाचार्य ने कहा, “शादी सभी के लिए एक नया अध्याय है। तो फिर बदलाव, अनुकूलन और समझौता करने की ज़िम्मेदारी महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर क्यों होनी चाहिए? बराबरी की शादी का मतलब है कि दोनों पक्ष बदलाव की ज़िम्मेदारी लें। समान रूप से। यह विज्ञापन अभियान यही संदेश को देने के लिए बनाया गया है।”

तनिष्क के रिवाह के ताज़ातरीन संग्रह में सभी क्षेत्र की दुल्हनों के लिए शानदार शादी के आभूषण हैं, जो पारंपरिक आकर्षण और आज के दौर की अपील को खूबसूरती से संतुलित करते हैं। मेट्रो क्षेत्रों की दुल्हनों के लिए, इस संग्रह में कुछ शानदार आधुनिक पोल्की और हीरे के डिज़ाइन दिखाए गए हैं। अपनी अहमियत जानने वाली और अपने सफर का जश्न मनाने वाली दुल्हन के लिए तैयार किए गए, तनिष्क के रिवाह के साथ नए दौर की दुल्हन की गर्मजोशी, गरिमा और सशक्तिकरण का अनुभव करें,जहां हर आभूषण प्यार, समानता और गरिमा की कहानी का प्रतीक है।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट