P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारटाइटन ने शतरंज के शहंशाह गुकेश डोम्माराजु को चुना ‘टाइटन ऑफ द...

टाइटन ने शतरंज के शहंशाह गुकेश डोम्माराजु को चुना ‘टाइटन ऑफ द ईयर 2026’

मुंबई : पिछले 40 सालों में टाइटन ने खूबसूरत डिज़ाइनों, प्रमाणित तकनीकों और भरोसे के ज़रिए समय के साथ भारत का रिश्ता पूरी तरह से बदल दिया है, जो भारतीय भावना और विश्वस्तरीय निष्पादन को दर्शाता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए टाइटन वॉचेज़ ने आज ‘टाइटन ऑफ द ईयर’ के दूसरे संस्करण को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह प्लेटफ़ॉर्म उन लोगों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपनी यात्रा के साथ परंपराओं को चुनौती दी, मास्टरी में नए बेंचमार्क स्थापित किए और विश्वस्तरीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में योगदान दिया हो। पहले संस्करण के ज़रिए विंग कमांडर राकेश शर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद, 2026 का संस्करण ग्रैंडमास्टर गुकेश डोम्माराजु को सम्मानित करता है, जिन्होंने निडर योजना, शांत सटीकता एवं स्थायी उत्कृष्टता को सर्वोच्च स्तर पर लाकर बेहतरीन प्रदर्शन वाली यात्रा को एक नई पहचान दी। इस यात्रा को सम्मान देते हुए ब्रांड ने इन गुणों से प्रेरित लिमिटेड एडिशन घड़ियों का अनावरण किया है, जो परफॉरमेंस को बेहतरीन डिज़ाइन और बारीकी से की गई कारीगरी में बदल देती हैं। यह डिज़ाइन गेम की मापी हुई संरचना से लिए गए संतुलन एवं संयम के ज़रिए ‘मास्टर मूव’ की अवधारणा को दर्शाता है। इसके केंद्र में टाइगर आई और ब्लैक एगेट से बना एक जटिल मार्क्वेटरी डायल है, जिसकी ज्योमेट्री शतरंज के बोर्ड और गुकेश के खेल के पीछे की शांत बुद्धिमत्ता से प्रेरित है। वहीं घड़ी की सुइयां खेल की विशेषताओं और शतरंज के मोहरे की खास चाल का प्रतीक हैं, जो डायल के लेआउट में उनके सधे हुए लेकिन सोचे-समझे दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। रोटर पर ग्रैंडमास्टर नाइट का चित्र और ’यंगेस्ट वर्ल्ड चैस चैंपियन एट 18’ लिखा है, जो विश्वस्तरीय मंच पर गुकेश की जीत को दिखाता है। घड़ी की ल्यूम-फिल्ड सुइयां उसी फोकस और शांति के साथ चलती हैं जो उनके खेल की पहचान है। एक ग्रैंडमास्टर नाइट काउंटरप्वाइज़ सिग्नेचर डिटेल उनके खेल की रणनीतिक उत्कृष्टता को उजागर करता है। रोज़-गोल्ड फिनिश वाले 316 स्टेनलेस स्टील केस और बेज़ेल में लगा सफायर क्रिस्टल इसके कंपोज़िशन को सुरक्षित करता है। टाइटन के इन-हाउस ऑटोमैटिक मूवमेंट से चलने वाली इन घड़ियों के कलेक्शन में मात्र 500 पीस हैं। यह घड़ी रोज़-गोल्ड की हल्की चमक और गहरे काले इटैलियन लेदर स्ट्रैप के साथ अपनी खास पहचान बनाती है, जो संयोजन सादा होते हुए भी आधुनिक और टिकाऊ है।

इस अवसर पर राहुल शुक्ला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं चीफ़ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर, वॉचेज़ डिविज़न, टाइटन कंपनी लिमिटेड ने कहा, ‘‘अपनी शुरुआत से ही टाइटन भारत की भावनाओं का अभिन्न हिस्सा रहा है, जो हमारे देश की बदलती पहचान, साझा महत्वाकांक्षाओं एवं पक्के इरादों को दर्शाता है। ‘टाइटन ऑफ द ईयर’ इस विरासत का एक विस्तार है, जो व्यक्तिगत उत्कृष्टता और सामूहिक राष्ट्रीय गौरव का जश्न मनाता है। इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से हम स्थायी होरोलॉजिकल गैलरी बनाना चाहते हैं, जो समय के साथ भारतीय प्रतिभा को दर्शाए। हम ऐसे व्यक्तियों को पहचानते हैं जिनका योगदान सीमाओं से परे है, जो दुनिया के मंच पर देश का गौरव बढ़ाते हैं। शतरंज की दुनिया में असाधारण उपलब्धियों और एक प्रेरणादायक यात्रा के कारण इस सम्मान के लिए गुकेश को चुनना स्वाभाविक था। इतनी कम उम्र में उनकी अनुकरणीय उपलब्धियाँ नए भारत की भावना, दृढ़ता, महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।’’ ग्रैंडमास्टर गुकेश डोम्माराजु ने कहा, “’टाइटन ऑफ़ द ईयर’ का सम्मान मिलना मेरे लिए गौरव की बात है, जो शतरंज के विश्वस्तरीय मंच पर भारत की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है। मेरी यात्रा तैयारी, अनुशासन और समय, धैर्य और सटीकता से प्रेरित रही है, ये वो मूल्य हैं जो इस घड़ी में बहुत सोच-समझकर शामिल किए गए हैं। मुझे उम्मीद है कि यह पहचान देशभर के युवाओं को प्रेरित करेगी, और उन्हें बताएगी कि प्रतिबद्धता और भरोसे के साथ कुछ भी संभव हो सकता है। अपनी यात्रा के इस पड़ाव पर टाइटन जैसे ब्रांड से जुड़ना, जिसे भरोसे, कारीगरी और शांत उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है, मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं हमेशा इसके लिए आभारी रहूंगा।” गुकेश – ग्रैंडमास्टर एक विशेष कलेक्टर्स आइटम है, जिसे खासतौर पर डिज़ाइन की गई पैकेजिंग में पेश किया गया है, जिसमें खुद गुकेश का एक पर्सनल नोट भी शामिल है। ₹69,995 की कीमत पर उपलब्ध यह लिमिटेड-एडिशन मास्टरपीस चुनिंदा टाइटन वर्ल्ड स्टोर्स, बड़े रिटेल स्टोर्स, प्रीमियम घड़ी रिटेलरों और ऑनलाइन www.titan.co.in पर उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट