यस बैंक नोवियो क्रेडिट कार्ड पूरी तरह लाइफटाइम फ्री है, यानी इसमें न तो कोई जॉइनिंग चार्ज लगता है और न ही सालाना फीस चुकानी पड़ती है. इसके साथ ग्राहकों को 50 दिनों तक ब्याज मुक्त क्रेडिट की अवधि भी मिलती है. खर्च के आधार पर रिवॉर्ड्स कुछ इस तरह हैं:
तय ऑनलाइन और पीओएस लेनदेन पर हर 100 रुपये के खर्च पर 5 नोवियो कॉइन्स मिलते हैं.
नोवियो ऐप के जरिए योग्य यूपीआई भुगतान करने पर हर 100 रुपये खर्च करने पर 10 नोवियो कॉइन्स जुटाए जा सकते हैं.
इसके अलावा खर्च के कुछ खास पड़ावों पर अतिरिक्त रिवॉर्ड्स भी दिए जाते हैं:
कार्ड सक्रिय होने के 30 दिनों के भीतर 5,000 रुपये तक के वेलकम बेनिफिट्स का लाभ मिलता है.
शुरुआती 30 दिनों में 25,000 रुपये खर्च करने पर 2,500 बोनस कॉइन्स दिए जाते हैं.
सालाना 1.5 लाख रुपये के खर्च पर 5,000 बोनस कॉइन्स मिलते हैं.
साल भर में 4 लाख रुपये खर्च करने पर 15,000 बोनस कॉइन्स का फायदा मिलता है.
नोवियो के बारे में
नोवियो देश का पहला यूपीआई आधारित फिक्स्ड डिपॉजिट क्रेडिट कार्ड ऐप है, जिसे क्रेडिलियो फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बाजार में उतारा है. इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो क्रेडिट की दुनिया में नए हैं, जैसे नौकरीपेशा की शुरुआती दौर में कदम रखने वाले युवा, छोटे कारोबारी, छात्र, गिग वर्कर और फ्रीलांसर. इसके जरिए हर वर्ग को एक रुपे क्रेडिट कार्ड मिल सकता है. देशभर में एक लाख से ज्यादा सक्रिय ग्राहकों के साथ नोवियो ने अगले तीन वर्षों में 50 लाख कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है और बड़े महानगरों से लेकर छोटे कस्बों तक क्रेडिट पहुंचाने पर जोर दे रहा है. वर्ष 2020 में आदित्य गुप्ता, संदीप घुले, मनीष सिन्हा और आनंद कपाड़िया द्वारा स्थापित इस प्लेटफॉर्म को कॉर्नरस्टोन वेंचर्स, एक्सफिनिटी वेंचर्स, शेफर्ड्स हिल प्राइवेट इक्विटी, मुकुल अग्रवाल, ईएसवी-अर्थ्या एआईएफ और रूट्स वेंचर्स जैसे निवेशकों का साथ मिला है. साथ ही इनोवेन कैपिटल और अल्टेरिया कैपिटल से इसे वेंचर डेट भी प्राप्त हुआ है. ज्यादा जानकारी के लिए www.novio.in देखा जा सकता है.
यस बैंक के बारे में
मुंबई मुख्यालय वाला यस बैंक देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में गिना जाता है. यह कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल बैंकिंग, रिटेल बैंकिंग, एमएसएमई, ट्रांजेक्शन बैंकिंग और ट्रेज़री से जुड़ी सेवाएं देता है. बैंक का नेटवर्क 1300 से अधिक शाखाओं और 200 से ज्यादा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट बैंकिंग आउटलेट्स तक फैला हुआ है.









