P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Sanjeev Gupta Resigns : बलरामपुर कांग्रेस में गुटबाजी, कांग्रेस नेता संजीव गुप्ता...

Sanjeev Gupta Resigns : बलरामपुर कांग्रेस में गुटबाजी, कांग्रेस नेता संजीव गुप्ता का इस्तीफा

Sanjeev Gupta Resigns : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला कांग्रेस के अंदर गुटबाजी खुलकर सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजते हुए संगठन में कार्यकारिणी गठन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संजीव गुप्ता के आरोप

संजीव कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन में वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को भी संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई है, जो पार्टी के सदस्य भी नहीं रहे हैं और जिन पर पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं।

इस्तीफें में क्या लिखा?

संजीव कुमार गुप्ता ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वे ग्राम अधौरा, बलरामपुर के निवासी हैं और वर्ष 1992 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यूथ कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। वे जिला कोषाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर भी रह चुके हैं।

उन्होंने आगे लिखा है कि वर्तमान जिला कार्यकारिणी में उन्हें महामंत्री के रूप में क्रमांक 26 पर रखा गया है, जिससे वे खुद को आहत महसूस कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने जिला महामंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

पद छोड़ा, पार्टी नहीं

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पद छोड़ने के बावजूद वे पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में ईमानदारी और निष्ठा से काम करते रहेंगे। जिले में बड़े इस्तीफे के बाद कांग्रेस के अंदर गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

WhatsApp Image 2026 03 08 At 5.48.15 PM 1
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट