रायपुर/खबर डिजिटल/ छत्तीसगढ़ के प्रमुख रनिंग और फिटनेस आयोजनों में शामिल The Great Chhattisgarh Run यानी TGCG 2026 की तैयारियों का आगाज हो गया है। शनिवार को NRANVP के बोर्ड रूम में आयोजित कार्यक्रम में NRANVP के सीईओ चंदन कुमार ने TGCG 2026 के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया। इस मौके पर NRANVP टीम के साथ LetsRun Community के सदस्य भी मौजूद रहे।TGCG 2026 का मुख्य आयोजन 20 दिसंबर 2026 को Nava Raipur में होगा। पोस्टर लॉन्च के साथ ही इस साल के रनिंग इवेंट की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। आयोजन से पहले रनिंग कम्युनिटी, फिटनेस प्रेमियों और आम लोगों को जोड़ने के लिए जागरूकता और प्रचार से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम की रखी विशेष थीम
इस साल ‘Rivers of Chhattisgarh’ को TGCG की थीम बनाया गया है। आयोजकों के मुताबिक छत्तीसगढ़ की नदियों को राज्य की जीवनधारा मानते हुए इस थीम के जरिए ऊर्जा, निरंतरता, प्रकृति और एकता का संदेश देने की कोशिश की गई है।आयोजकों का कहना है कि जिस तरह नदियां अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों को जोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ती हैं, उसी तरह रनिंग भी लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के साझा मंच पर लाने का काम करती है।
TGCG का 11वां संस्करण
Nava Raipur में TGCG का यह 11वां संस्करण होगा। आयोजकों के मुताबिक पिछले वर्षों में NRANVP और प्रशासन के सहयोग से इस आयोजन को लगातार विस्तार मिला है। TGCG का उद्देश्य सिर्फ एक दिन की दौड़ आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना भी है। इस बार ‘Rivers of Chhattisgarh’ थीम के जरिए राज्य की प्राकृतिक पहचान को रनिंग से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि 20 दिसंबर को होने वाला TGCG 2026 फिटनेस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती और पहचान को भी देश-दुनिया के सामने लाने का मंच बनेगा।
