छत्तीसगढ़

बीजापुर के जंगलों में नक्सली हमला: 2 जवान शहीद, चार घायल

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर Naxal attack in Bijapur जिले के मंडमिरका जंगलों में नक्सलियों ब्लास्ट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 जवान शहीद और चार घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब सुरक्षा बल के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आने से दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

बता दें कि नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस बीच बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल भी हो गए। घायल जवानों के नाम सतीश पाटिल और शंकर पोटावी बताए गए हैं। ये मुठभेड़ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जारावंडी थाना क्षेत्र के छिंदवेट्टी इलाके में हुई। करीब छह घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को घटना स्थल से एके47 समेत सात ऑटोमेटिक हथियार मिले। एनकाउंटर में घायल जवानों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से घायल है।

मुठभेड़ के बाद गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया. इस अभियान में सी-60 कमांडो टीमों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया. नदी-नालों को पार कर जवान वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। 

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

18 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

32 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

53 minutes ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

2 hours ago