P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Singer Nitin Dubey : सिंगर नितिन दुबे को मिला "बेस्ट स्टार सिंगर...

Singer Nitin Dubey : सिंगर नितिन दुबे को मिला “बेस्ट स्टार सिंगर 2026” सम्मान

Singer Nitin Dubey : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक,एक्टर और संगीतकार नितिन दुबे को कला के क्षेत्र में समय समय पर कई बड़े सम्मान मिलते आ रहे हैं। इस साल 14 मार्च को बिलासपुर में “बिलासा छोलीवुड एवार्ड 2026” का आयोजन किया गया था, जहां एवार्ड हर साल छत्तीसगढ़ी फ़िल्म और संगीत जगत के अलग अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

नितिन दुबे को “बेस्ट स्टार सिंगर 2026” एवार्ड

इस वर्ष गायन और संगीत के क्षेत्र में सिंगर नितिन को ‘बेस्ट स्टार सिंगर 2026’ के एवार्ड से सम्मानित किया गया। नितिन दुबे इस साल यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूवरशिप पूरे करने वाले पहले इंडिपेंडेंट सीजी सिंगर बन गए हैं,साथ ही साथ लगातार एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत देते आ रहे हैं। उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ये एवार्ड दिया गया।

दुबे ने दिया समिति को धन्यवाद

बिलासा छोलीवुड एवार्ड के आयोजक सुनील सागर और समस्त आयोजक समिति के हाथों हज़ारों दर्शको की अपार भीड़ के बीच ये एवार्ड नितिन दुबे को दिया गया। छत्तीसगढ़ में मेलोडी किंग के नाम से मशहूर सिंगर नितिन दुबे ने सभी दर्शको को आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये सब उनके माता पिता,जनता जनार्दन और गुरुजनों का आशीर्वाद है।

आने वाली है उनकी फिल्म

साथ ही साथ उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी वो बड़े पर्दे पर हीरो के रूप में नज़र आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म “मैं राजा सुपरस्टार” की शूटिंग जोर शोर से चल रही है,इस फ़िल्म मे हीरो के रूप में नितिन दुबे और उनके साथ जानी मानी हीरोइन एलशा घोष नज़र आने वाली हैं। नितिन दुबे ने दर्शको का आभार व्यक्त करते हुए कहा की बहुत जल्दी फिल्म मैं राजा सुपरस्टार सिनेमा घरों में लगेगी और इस फ़िल्म में दर्शको को नितिन दुबे के एक्टिंग के साथ एक से बढ़कर एक गीत सुनने को मिलेंगे क्योंकि फ़िल्म में संगीत भी नितिन दुबे ने ही दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट