मुंबई/खबर डिजिटल/ नशे और शराब की लत कितनी खराब होती है, इसका पता उन बड़े लोगों को जिंदगी से भी चलता है, जिन्होंने सफलता की ऊंचाईयों को तो छुआ, लेकिन नशे की लत ने उनका करियर चौपट करने के साथ मौत का सफर तक तय कर दिया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों से रुबरु कराने वाले हैं, जिनके लिए शराब और नशा ऐसी लत बन गई, जिसने उनकी सफल सीढ़ी को जिंदगी का आखिरी मुकाम बना दिया। तो आइए जानते हैं उन हीरो-हिरोइन की कहानी जिनकी जिंदगी शराब और नशे की लत ने तबाह कर दी।
विनोद खन्ना
एक जमाने में विनोद खन्ना को अगला अमिताभ कहा जाने लगा था, उनकी लहजे की कॉपी युवा करने लगे थे, वो सियासत में भी बड़े मुकाम तक पहुंचे, लेकिन एक इंटरव्यू में उनकी पत्नी ने खुलासा किया कि विनोद खन्ना एक दिन में 40 से 80 सिगरेट पी जाया करते थे। शराब भी वो इतनी पीने लगे थे कि डॉक्टर ने साफ मना कर दिया, फिर भी उनकी लत नहीं गई, तो पहले उन्हें लंग कैंसर हुआ और फिर ब्लैडर के कैंसर से उनकी मौत हो गई।
राजेश खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी जिंदगी में दौलत और शोहरत इस कदर देखी थी कि उनके फोटो से उस जमाने की लड़कियां शादी कर लिया करती थी, अंत में उनका दिल अपने से काफी छोटी डिंपल कपाड़िया पर आया। इसी बीच अंत में करियर की मार और अकेलेपन ने उन्हें शराब की तरफ मोड़ दिया। शराब ने उनके स्वास्थ्य को कमजोर कर दिया और अंत में उनकी मौत का कारण बनी।
संजीव कुमार
संजीव कुमार के परिवार में हार्ट से जुड़ी बीमारियां की जेनेटिक कंडीशन थी। इसी कारण से शराब उनके लिए जहर के समान थी, लेकिन यह सब जानने के बावजूद वो शराब पीने लगे, और जब वो इसे छोड़ नहीं पाए तो महज 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
- मीना कुमारी
मशहूर मीना कुमारी ने फिल्मी दुनिया में ‘ट्रेजेडी क्वीन’ का मुकाम हासिल किया था, इसी तरह से निजी जिंदगी में भी वो अकेली और दुखी ही रही। इसी तनाव और डिप्रेशन की जिंदगी ने उन्हें शराब की तरफ मोड़ दिया, और केवल 38 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस के चलते उनका निधन हो गया। - गुरु दत्त
फिल्मी दुनिया के शुरुआती दौर में सबसे प्रतिभाशाली फिल्ममेकर और अभिनेता गुरु दत्त भी निजी समस्याओं के चलते शराब के आदी हो गए थे। इसका नतीजा यह हुआ कि शराब के साथ नींद की गोलियां खाने के खतरनाक मिश्रण से उनकी 39 साल की उम्र में मौत हो गई। - परवीन बॉबी
ग्लैमर की दुनिया को एक अलग ही मुकाम देने वाली अभिनेत्री परवीन बॉबी स्किज़ोफ्रेनिया की मरीज थीं। जिंदगी के आखिरी दिनों में गुमनामी और अकेलेपन ने उन्हें शराब की तरफ मोड़ दिया, नतीजतन शराब ने उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को और बिगाड़ दिया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई।


