P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeमनोरंजनRanveer Singh Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं रणवीर सिंह, नेटवर्थ...

Ranveer Singh Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं रणवीर सिंह, नेटवर्थ जान लगेगा झटका

रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सबसे चर्चित और सफल सितारों में से एक माने जाते हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, अलग अंदाज और हाई एनर्जी के कारण उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है. उनकी फिल्म धुरधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसने इतिहास रच दिया है. आइये जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ कितनी है.

कितने अमीर है रणवीर सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की नेट वर्थ लगभग 350 से 400 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है. यह संपत्ति उन्होंने फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट्स के जरिए हासिल की है. बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं, जिससे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आता है. रणवीर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं. वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं और विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी और यूनिक पर्सनैलिटी के कारण कंपनियां उन्हें अपने प्रोडक्ट्स का चेहरा बनाना पसंद करती हैं. यही वजह है कि उनका ब्रांड वैल्यू भी काफी हाई माना जाता है.

रणवीर सिंह का कार कलेक्शन

अगर उनके घरों की बात करें, तो रणवीर सिंह का लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है. उनके पास मुंबई में समुद्र के सामने बना एक शानदार घर है, जिसकी कीमत करीब 100 से 119 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक और महंगा अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. साथ ही अलीबाग में उनका एक खूबसूरत बंगला भी है, जहां वह छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं. रणवीर सिंह को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी और हाई एंड गाड़ियां शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करोड़ों रुपये की कीमत वाली कारें खरीदी हैं, जिनमें नई इलेक्ट्रिक लग्जरी कार भी शामिल है जिसकी कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये बताई गई थी. यह उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को और भी खास बनाता है. कमाई के मामले में रणवीर सिंह लगातार आगे बढ़ रहे हैं. फिल्मों के अलावा वह स्टेज शोज, इवेंट्स और सोशल मीडिया के जरिए भी अच्छी आय अर्जित करते हैं. उनकी लोकप्रियता का असर यह है कि वह हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ जुड़े रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Weather Update: इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, तो यहां बढ़ेगा तापमान, जानें अपने शहर का हाल

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट