P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeमनोरंजनFriday OTT Releases: इस हफ्ते एंटरनेटमेंट की होगी बारिश, ओटीटी पर रिलीज...

Friday OTT Releases: इस हफ्ते एंटरनेटमेंट की होगी बारिश, ओटीटी पर रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

Friday OTT Releases: अगर आप वीकेंड घर पर आराम से बिताने की सोच रहे हैं और कुछ नया देखने का मन है, तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. अलग-अलग जॉनर जैसे ड्रामा, पॉलिटिकल थ्रिलर, रोमांटिक कॉमेडी और एडवेंचर की नई कहानियां दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, जियो हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म इस हफ्ते कई नए टाइटल लेकर आए हैं.

Aspirants Season 3 – Prime Video

लोकप्रिय वेब सीरीज Aspirants का तीसरा सीजन अब दर्शकों के सामने है. इस सीजन में कहानी अभिलाष की जिंदगी के नए दौर पर फोकस करती है. अब वह एक डीएम के रूप में काम कर रहा है, लेकिन उस पर लगे गंभीर आरोपों के कारण उसे जांच का सामना करना पड़ता है.सीरीज में अभिलाष और उसके दोस्तों—दीपा, गुरी और एसके—के रिश्तों में आए बदलाव को भी दिखाया गया है. साथ ही कहानी में फ्लैशबैक के जरिए उसके पुराने संघर्ष और UPSC की तैयारी के दिनों को भी दिखाया गया है.

One Piece Season 2 (Live-Action) – Netflix

लोकप्रिय जापानी मंगा पर आधारित वन पीस का लाइव-एक्शन सीजन 2 भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है. इस सीरीज में मंकी डी. लफी और उसकी टीम ‘Straw Hat Pirates’ के रोमांचक सफर को दिखाया गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े खजाने “One Piece” की तलाश में निकलते हैं.

The Taj Story – Lionsgate Play

ताज स्टोरी भी इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.फिल्म की कहानी सामाजिक और ऐतिहासिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है.

Sankalp – Amazon MX Player

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर इस सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं. यह एक सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर है, जिसे प्रकाश झा ने निर्देशित किया है.

Made in Korea – Netflix

एक अलग तरह की प्रेम कहानी दिखाने वाली फिल्म Made in Korea भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है. इसमें भारत और दक्षिण कोरिया की संस्कृति के बीच बनने वाले रिश्ते और भावनाओं को दिखाया गया है.

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi – ZEE5

यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब OTT पर आ रही है. फिल्म में रवि तेजा, आशिका रंगनाथ और डिंपल हयाती मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Funky – Netflix

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म Funky भी इस हफ्ते Netflix पर रिलीज होने जा रही है. विशालक सेन और कयाडु लोहार इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

Pookie – ZEE5

अगर आप हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो Pookie आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी बताती है जो एक छोटी-सी घटना के बाद अलग हो जाते हैं. लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास होता है कि वे एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट