दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। बुधवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर रहा। यह लगातार ग्यारहवां दिन है जब ऐसा हुआ है। पिछले 24 घंटे का औसत AQI 220 रहा। वहीं, आनंद विहार में हालत सबसे ज्यादा खराब रही, जहां AQI 357 दर्ज किया गया। यह स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह
Khabar Digital Desk

26 नवंबर 2026, भोपाल: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह - दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। बुधवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर रहा। यह लगातार ग्यारहवां दिन है जब ऐसा हुआ है। पिछले 24 घंटे का औसत AQI 220 रहा। वहीं, आनंद विहार में हालत सबसे ज्यादा खराब रही, जहां AQI 357 दर्ज किया गया। यह स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

वाहनों से निकलने वाला धुआं है प्रदूषण की प्रमुख वजह

रियल टाइम सोर्स एपोर्शनमेंट के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पीएम 2.5 प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन की हिस्सेदारी 22.1 प्रतिशत रही। इसके बाद, पराली जलाने और घरेलू ईंधन से निकलने वाले धुएं का योगदान 21.3 प्रतिशत रहा।  वहीं, सेकेंडरी ऑर्गेनिक एयरोसोल का योगदान 20.1 प्रतिशत और सेकेंडरी इनऑर्गेनिक प्रदूषकों का योगदान 15.8 प्रतिशत रहा। इसके अलावा कचरा जलाने से 7.2 प्रतिशत, पटाखों से 4.7 प्रतिशत और औद्योगिक उत्सर्जन से 2.9 प्रतिशत प्रदूषण दर्ज किया गया। ये  प्रदूषण के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में प्रदूषण के पीछे कई स्थानीय और क्षेत्रीय कारण जिम्मेदार हैं।

28 नवंबर को प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 से 27 नवंबर तक दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, 28 नवंबर को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुँच सकती है। और साथ ही मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने से प्रदूषण का स्तर कम होने की संभावना नहीं है। वेंटिलेशन इंडेक्स कमजोर रहेगा और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रह सकती है। इससे प्रदूषक हवा में फैलने के बजाय जमीन के पास जमा हो सकते हैं।

ठंड बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ सकता

बुधवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, हृदय संबंधी समस्याओं और आंखों में परेशानी का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, कचरा जलाने पर रोक और पराली प्रबंधन पर जोर  दिया है, आने वाले दिनों में मौसम की परिस्थितियां और प्रदूषण का स्तर दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

और पढ़ें

MP में 85 हजार भर्तियां और हर महीने 1500 रुपये की सौगात, जानिए सीएम डॉ. यादव ने और क्या किए बड़े ऐलान
मध्यप्रदेश

MP में 85 हजार भर्तियां और हर महीने 1500 रुपये की सौगात, जानिए सीएम डॉ. यादव ने और क्या किए बड़े ऐलान

रामायण फिल्म में सीता के योद्धा रूप पर विवाद, अमीश त्रिपाठी ने किया बचाव
सेलेब्रिटीज़

रामायण फिल्म में सीता के योद्धा रूप पर विवाद, अमीश त्रिपाठी ने किया बचाव

संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे विधायक रजनीश सिंह, केवलारी के कार्यकर्ताओं संग बुलंद की आवाज
मध्यप्रदेश

संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे विधायक रजनीश सिंह, केवलारी के कार्यकर्ताओं संग बुलंद की आवाज

 जाकिर नाइक के संगठन पर कार्रवाई के लिए राज्यों को केंद्र की अनुमति, UAPA के तहत मिले अधिकार
नेशनल न्यूज़

जाकिर नाइक के संगठन पर कार्रवाई के लिए राज्यों को केंद्र की अनुमति, UAPA के तहत मिले अधिकार

ऑफिस या कैफे में चलाते हैं WhatsApp Web? आपकी एक छोटी सी गलती से हैक हो सकती है पूरी चैट
ऐप्स

ऑफिस या कैफे में चलाते हैं WhatsApp Web? आपकी एक छोटी सी गलती से हैक हो सकती है पूरी चैट

रन इंदौर मैराथन में जुटेंगे 25 हजार प्रतिभागी
जल संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश लेकर सड़क पर उतरेंगे शहरवासी
मध्यप्रदेश

रन इंदौर मैराथन में जुटेंगे 25 हजार प्रतिभागी जल संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश लेकर सड़क पर उतरेंगे शहरवासी

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 65 छात्रों को मिले डबल जीरो
मध्यप्रदेश

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 65 छात्रों को मिले डबल जीरो

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को होगा लाभ
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को होगा लाभ

 पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर अलग-अलग चेतावनी लेबल लगाने का आदेश, SC ने FSSAI से मांगे नियम
खान-पान

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर अलग-अलग चेतावनी लेबल लगाने का आदेश, SC ने FSSAI से मांगे नियम