मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को होगा लाभ

सीहोर जिले में परियोजना के फेज-1 और फेज-2 का लोकार्पण, 536.23 करोड़ रुपये की परियोजना से 30,091 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई

सीहोर जिले में परियोजना के फेज-1 और फेज-2 का लोकार्पण
सीहोर जिले में परियोजना के फेज-1 और फेज-2 का लोकार्पण
Khabar Digital Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर जिले में सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के फेस-1 और फेज-2 का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने बुधनी विधानसभा को भी 41.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इन विकास कार्यों में 5 सड़कें, सलकनपुर में रेस्ट हाउस, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रयोगशाला का लोकार्पण शामिल हैं। इसके अलावा गोपालपुर में सामुदायिक भवन, बगवाड़ा में सीसी रोड का भी भूमि-पूजन किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बुधनी विधानसभा की जनता को मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद मिला है। सीप-अंबर सिंचाई परियोजना के लोकार्पण से अब नर्मदा मैया के जल से खेतों में सिंचाई होगी। सूखे खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिल जाए तो फसल सोने जैसी हो जाती है। राज्य सरकार सिंचाई सुविधाओं का निरंतर विकास करते हुए किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली उपलब्ध करा रही है।

CM Mohan Yadav Given Big Gift To Farmer

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद वर्ष 2002-03 तक 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन सिंचाई का रकबा केवल साढे 7 लाख हेक्टेयर था। उन्होंने इसके बाद उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का विकास किया। हमारी सरकार बनने तक वर्ष 2023 तक सिंचाई का रकबा बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गया।

भगवान बलराम के आशीर्वाद से पिछले ढाई साल में ही मध्यप्रदेश में सिंचित क्षेत्र 20 लाख हेक्टेयर बढ़ा है और यह 60 लाख हेक्टेयर के अधिक हो चुका है। उन्होंने यह किसानों की समृद्धि और उनका जीवन बदलने का हमारा संकल्प है। आज बुधनी विधानसभा में सीप-अंबर सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कहा कि लगभग 536.23 करोड़ रुपये की परियोजना से 30,091 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। यह सिंचाई परियोजना बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों के किसानों के लिए बड़ी सौगात है।

राज्य को सभी क्षेत्रों में बढ़ाएंगे आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथ्वी पर जल से ही समस्त जीवों की उत्पत्ति हुई। इसीलिए सिंहस्थ कुंभ में एक डुबकी का विशेष महत्व है। सनातन संस्कृति की धारा आधुनिक विज्ञान से भी जुड़ती है। राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष में सिंचाई सुविधाओं का निरंतर विकास करते हुए किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली उपलब्ध करा रही है।

Women

ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1 लाख 70 हजार रुपए हो गई है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सांदीपनि विद्यालय, गांवों तक पक्की सड़क और युवाओं को रोजगार देने के लिए औद्योगिक विकास को गति दी जा रही है। युवाओं को शासकीय सेवा में भी अवसर दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष में पीएससी परीक्षा 2 बार कराई जाएगी। अब तक 85 हजार पदों पर भर्ती की गई है। सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए राज्य में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश भी इस विकास यात्रा में सहभागी है। वर्तमान समय में भारतीय सेना और सुरक्षा बल अधिक सशक्त हुए हैं। हमारे सैनिक अब दुश्मन को उसी के घर में घुसकर मारते हैं।

CM Mohan Yadav Given Big Gift To Farmer News

दूध का उत्पादन बढ़ाने पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय केवल खेती से नहीं बढ़ती है। इसके साथ किसानी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार पशुपालन, डेयरी व्यवसाय, बकरीपालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन को भी प्रोत्साहित कर रही है। दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने पिछले साल नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ एमओयू किया। जिसके बाद सांची डेयरी से जुड़े किसानों को 5 से 8 रुपए तक दूध का अधिक दाम मिलने लगा है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, दूध उत्पादन में अभी तीसरे स्थान पर है, राज्य सरकार ने इसे नंबर-1 राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रति गाय एक हजार रुपये महीना सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। गोमाता की बेहतरी और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए नगर निगमों में 10 हजार क्षमता की बड़ी गोशालाएं खोली जा रही हैं। मान्यता प्राप्त गोशालाओं के लिए अनुदान 20 से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति गोमाता किया है। उन्होंने कहा कि खेती के साथ गोमाता की सुरक्षा करना भी जरूरी है। शाजापुर में बोमा पद्धति से नील गायों को विस्थापित कर जंगल में छोड़ा जा रहा है। इससे खेती नुकसान से बच रही है और हिरण और अन्य जीवों का जीवन भी सुरक्षित हो रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 65 छात्रों को मिले डबल जीरो

7 minutes ago

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के PRO वकुल विजयवर्गीय से 50 लाख की ब्लैकमेलिंग का आरोप, पत्नी और ससुर पर FIR

34 minutes ago

अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने को लेकर अफरा-तफरी, खुद खाना लेने लगे लोग

41 minutes ago

PESA एक्ट पर फग्गन सिंह कुलस्ते का लक्ष्मण सिंह मरकाम पर पलटवार, बोले- सिर्फ आंकड़े गिनाने से विकास नहीं होता

about 1 hour ago

कटनी खितौली में कथित अवैध होम स्टे पर कार्रवाई कब? छात्रावास सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

about 2 hours ago

इंदौर: चंदनगुरु व्यायामशाला का कोच मनीष नामदेव गिरफ्तार, 14 साल के पहलवान छात्र से यौन शोषण का आरोप

about 2 hours ago

और पढ़ें

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 65 छात्रों को मिले डबल जीरो
मध्यप्रदेश

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 65 छात्रों को मिले डबल जीरो

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के PRO वकुल विजयवर्गीय से 50 लाख की ब्लैकमेलिंग का आरोप, पत्नी और ससुर पर FIR
मध्यप्रदेश

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के PRO वकुल विजयवर्गीय से 50 लाख की ब्लैकमेलिंग का आरोप, पत्नी और ससुर पर FIR

अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने को लेकर अफरा-तफरी, खुद खाना लेने लगे लोग
बिहार

अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने को लेकर अफरा-तफरी, खुद खाना लेने लगे लोग

कैसा होगा Delimitation बिल? कैबिनेट बैठक में बदलावों को मंज़ूरी मिलने की खबर, सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव
नेशनल पॉलिटिक्स

कैसा होगा Delimitation बिल? कैबिनेट बैठक में बदलावों को मंज़ूरी मिलने की खबर, सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, सुपारी किलिंग की आशंका
क्राइम न्यूज़

भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, सुपारी किलिंग की आशंका

PESA एक्ट पर फग्गन सिंह कुलस्ते का लक्ष्मण सिंह मरकाम पर पलटवार, बोले- सिर्फ आंकड़े गिनाने से विकास नहीं होता
मध्यप्रदेश

PESA एक्ट पर फग्गन सिंह कुलस्ते का लक्ष्मण सिंह मरकाम पर पलटवार, बोले- सिर्फ आंकड़े गिनाने से विकास नहीं होता

कटनी खितौली में कथित अवैध होम स्टे पर कार्रवाई कब? छात्रावास सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
मध्यप्रदेश

कटनी खितौली में कथित अवैध होम स्टे पर कार्रवाई कब? छात्रावास सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इंदौर: चंदनगुरु व्यायामशाला का कोच मनीष नामदेव गिरफ्तार, 14 साल के पहलवान छात्र से यौन शोषण का आरोप
मध्यप्रदेश

इंदौर: चंदनगुरु व्यायामशाला का कोच मनीष नामदेव गिरफ्तार, 14 साल के पहलवान छात्र से यौन शोषण का आरोप

अब ATM की तरह UPI से निकालें PF का पैसा! EPFO करने जा रहा बड़ा बदलाव, जानिए कितनी होगी लिमिट
बिजनेस न्यूज

अब ATM की तरह UPI से निकालें PF का पैसा! EPFO करने जा रहा बड़ा बदलाव, जानिए कितनी होगी लिमिट