मेष (Aries) – आपका व्यक्तित्व स्वयं निर्मित है। व्यापार, निवेश धन संचय के लिए दिन उपयुक्त है। वित्तीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित रहेगा। व्यवसाय में सूझबूझ, आत्मविश्वास से निर्णय लेंगे। जीवनसाथी करो उपहार देने का सोच सकते हैं। प्रेम में स्नेहशीलता लाए। विलासिता का आनंद लेंगे। गाय को हरी घास खिलाए। पेड़ पौधों की देखभाल करें।
शुभ रंग:- तोता हरा, हल्का सफेद
वृषभ (Taurus) – अज्ञात कार्य मे हाथ डालने से बचें। व्यवसाय करियर में असीमित संभावनाए बनेंगी। ईश्वर की योजना पर विश्वास रखें। पुराने मित्र से संपर्क संभव है। मौजूदा प्रेम रिश्ते में नया रोमांच चंचलता अनुभव करेंगे। सिंगल किसी नए रिश्ते की तरफ जा सकते हैं। करियर में कोई नया पथ अपना सकते हैं। भाग्य साथ रहेंगा। विकलांगों को दान करें। दिनचर्या को ख्याल रखें।
शुभ रंग हल्का नीला
मिथुन (Gemini) – व्यवसाय, नौकरी मे सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज का दिन टीम-वर्क के लिए अच्छा है। आपका भावनात्मक जीवन पूर्ण रूप से संतुलित है, घर-परिवार मे प्रेमपूर्ण सहायक वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध स्थायी होंगे। प्रियजनो और मित्रों के साथ सुखद अनुभूति अनुभव करेंगे। व्यवसाय मे समाजशपूर्ण कार्य वातावरण रहेगा। सुबह की धूप मे कुछ देर बैठें।
शुभ रंग:- नारंगी, सुनहरा
कर्क (Cancer) –धुन के लिए सकारात्मक संकेत है। आपके पास किसी की मदद के लिए पर्याप्त धन है अथवा आपको धन की आवश्यकता होगी तो सहायता प्राप्त हो सकती है। निस्वार्थ भाव से आज दान कर सकते हैं। व्यवसाय मे संसाधनो का प्रवाह बढ़ेगा बोनस से लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग मे पारस्परिक समर्थन रहेगा। आपका भाग्य बदलने के संकेत हैं इसलिए दयालु बने रहें। गरीब को चावल दान करें।
शुभ रंग:- सफेद, क्रीम
सिंह (Leo) – नौकरी या व्यवसाय क्षेत्र मे फ्रेश हुआ महसूस कर सकते हैं। पैसे से, अत्यधिक प्रेरित हो सकते हैं। इसलिए संयम रखे। झूठे प्रलोभन देकर कोई फंसा सकता है। किसी व्यक्ति के प्रति विशुद्ध रूप से शारिरिक संबंध के लिए आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम मे परस्पर निर्भरता हो सकती है। भावनाओं का अभाव रहेगा। भले ही आप बाहरी ताकतों से बंधा हुआ महसूस करें, लेकिन, परिस्थितियों को बदलने की सच्ची शक्ति आपके पास है। हनुमानजी की पूजा करें। सरसों का तेल दान करो।
शुभ रंग:- गहरा नीला,
कन्या (Virgo) – आज का दिन नकारात्मकता परेशान कर सकती है। अगर कोई परिस्थिति जो आपके लिए हानिकारक है उसका अंत हो सकता है। शुरुवात में निराशा होगी परंतु आपके लिए नए चरण की शुरुवात होगी। कोई आपके बारे में दुर्भावनापूर्ण अफवाह फैला सकता है। मनसिक थकावट महसूस होगी। नौकरी व्यवसाय में विफलता मिले तो घबराएं नहीं। प्रेम संबंध में कहा-सूनी से बचें। जीवनसाथी संग कोई भी बहस को टाल दें। आहार में गुड शामिल करें। बरगद के पेड़ को पानी दें। सूर्य को जल
अर्पित करें।
शुभरंग:- पीला, केसरिया
तुला (Libra) – आर्थिक समृद्धि के संकेत हैं। भौतिक स्थिरता रहेगी। करियर में उन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी और निवेश में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नया करियर आरंभ हो सकता है। व्यवसाय पदोन्नति के संकेत हैं। प्रेम रिश्ते मे स्थिर, सुरक्षित नई शुरुवात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार हेतु कदम उठा सकते हैं। तांबे के बर्तन का पानी पिए। मसूर दाल दान करें।
शुभ रंगः- गहरा लाल, नारंगी
वृश्चिक (Scorpio) – आपका व्यक्तित्व बुद्धिमान, ईमानदार, तर्कसंगत रहेगा। किसी स्त्री से बहस की संभावना है। व्यवसाय में निष्पक्ष और रणनीतिक निर्णय लेंगे। प्रेम रिश्तों के प्रति सतर्क, परिपक्व दृष्टिकोण अपनाएगे। आपकी तीक्ष्ण बुद्धि और न्यायुसंगत विचारधारा के कारण कोई आपसे उलझने की कोशिश नहीं करेगा। आपके परिवार की किसी बुजुर्ग स्त्री के स्वास्थ्य की चिता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संयम पूर्ण बरताव करें। भगवान शिव की पूजा करें। व्यसन से बचा।
शुभ रंग:- भूरा, स्मोकी ग्रे
मकर (Capricorn) – व्यवसाय करियर मे स्थिरता रहेगी। वित्तीय योजनाओं मे सफलतापूर्वक नेतृत्व करेंगे। नौकरी की समस्याओं मे रणनीतिक कार्यवाही अपनाएंगे। पारिवारिक समस्याओं में तार्किक दृष्टिकोण अपनाए। कड़ी मेहनत से बोस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। प्रेम जीवन मे भावनाओं की बजाय संतुलन, स्थिरता रहेगी। प्रियजनों की जिम्मेदारी आप पूर है। जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएगे । लाल रंग की वस्तुएं दान करें। हनुमान चालीसा पाठ करें।
शुभ रंग:- लाल, बैंगनी
धनु (Sagittarius) – व्यवसायिक निर्णय लेने मे जल्दबाजी ना करो पूर्ण सत्य आप अभी नही देख पा रहे। किन्ही दो विकल्पों मे चुनाव करना पड़ सकता है।
व्यवसाय या नौकरी में चुनाव पड़ सकता है या प्रेम संबंध मे दो विकल्पों में भ्रमित हो सकते हैं। अभी तथ्यों को स्पष्ट रूप से नहीं जान पा रहे हैं तो मस्तिष्क से डर को निकाल दें। सत्य स्वयं सामने आएगा। यह भी संकेत हैं कि आप कठिन सत्य देखना नहीं चाहते। भगवान शिव को दूध अर्पित करें। करें। मानसिक शांति मिलेगी।। चावल दान करें।
शुभ रंग:- ऑफ व्हाईट, सिल्वर
कुंभ (Aquarius)- करियर, व्यवसाय मे नया आरंभ नए अवसर के संकेत हैं। आप आज अध्ययनशील रहेंगे। कुछ नया सीखने के प्रति उत्सुक रह सकते हैं। अपने कौशल में विकास करने के लिए कदम उठा सकते हैं।नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। प्रेमी संग स्नेहशील व्यवहार रहेगा। दोनो साथ मिलकर कुछ नया शुरू, करने के लिए रुचि साझा कर सकते हैं। उद्यम की शुरुवात के संबंध में अच्छी खबर आ सकती है। माता का आदर करें। दूध दान करें।
शुभ रंग :- साफेदा, सौम्य नीला
मीन (Pisces) – व्यवसाय या नौकरी के संबंध मे कोई पुरानी शैली का अंत करके नई शुरुवात करेंगे। जो उपयोगी नहीं है उन आदतों को छोड़ने का मन बना सकते हैं। यह आपके विकास के लिए आवश्यक है। जीवन मे बड़े बदलाव के संकेत हैं। नौकरी हो या रिश्ता जो आपके लिए सही नहीं उसको समाप्त करके नए चरण की शुरुवात करने का निर्णय ले सकते हैं। प्रेम जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव ला सकते हैं। लालरंग के इस्तेमाल से बचों घर में सूर्य की रोशनी आने दें।
शुभ रंग:- हरा, नीला
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


