P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजनता के आंदोलन के बाद जागा प्रशासनकरुहा रोड की नपाई कराई गई

जनता के आंदोलन के बाद जागा प्रशासनकरुहा रोड की नपाई कराई गई

खबर डिजिटल कटनी –जिले के विकासखंड मुड़वारा अंतर्गत कन्हवारा–करुहा ग्राम की जर्जर और बदहाल सड़क को लेकर लंबे समय से परेशान ग्रामीणों के आंदोलन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन हरकत में आया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया था।दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने बताया कि कई वर्षों से सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त था। आंदोलन के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा पत्राचार के माध्यम से सात दिवस के भीतर कार्रवाई प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था।इसी क्रम में आज पटवारी एवं आरआई की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर कन्हवारा–करुहा मार्ग की नपाई कराई गई। नपाई कार्य से ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है।युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने जिला प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है।इस दौरान कमल पांडेय, एडवोकेट मुकेश पाटकर, अजय खटिक, दत्तराम कुशवाहा, भूकमा काछी, राजू कुशवाहा, राजू बर्मन, छोटेलाल बर्मन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट