मेष (Aries)-पैसों से जुड़ा कोई संघर्ष, विवाद बहस, संभव है। धोखाधड़ी के संकेत है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। अनुचित लेन-देन से बचें। प्रेम में तीव्र आकर्षण, जोशीला रोमांस, जुनून महसूस करेंगे। आपका साथी आपके साथ रोमांचक भविष्य की संभावना देखता है। गाय को हरा चारा खिलाए।
शुभ रंग:- हरा, हल्का पीला
वृषभ (Taurus)-व्यवसाय से जुड़े निर्णय स्पष्टता, सिद्धांत, उच्च मानक के आधार पर लेंगे। वित्तीय सलाहकार वकील, कर अधिकारी, जैसे क्षेत्रों मे सफलता के संकेत है। अपने प्रेमी के साथ भावनात्मक गहरा, निष्ठावान संबंध अनुभव करेंगे। रोमांचक समय बिताएंगे। मदिरा, मांसाहार से दूर रहें।
शुभ रंग: केसरिया
मिथुन (Gemini)-व्यापार में बिल भुगतान, वित्तीय जिम्मेदारी, खर्च, बजट निर्णय सभी जिम्मेदारी निभाएंगे। परिवार और व्यवसाय में संतुलन स्थापित करने में परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंध मे ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। आपसी तनाव को समझदारी से सुलझाएंगे। नए रिश्ते की शुरुवात संभव है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाए।
शुभ रंगः सिल्वर हल्का नीला
कर्क (Cancer)-नए नौकरी अवसर, व्यापारिक निवेश, नई प्रतिभा सीखना, अप्रत्याशित घन, संभव है। आवेगपूर्ण खर्च से बचें। उपहार, अनेक स्त्रोतों से आय के संकेत है। प्रेम में दुख, हानि पछतावे के संकेत है। प्रेम मै निराशा, अलगाव संभव है। सकारात्मक रहें। स्वयं की देखभाल करें। दूध,चावल का दान करे।
शुभरंग:- हल्का गुलाबी, सफेद
सिंह (Leo)-लेन-देन प्रबंधन, उदारता, निष्पक्ष विनिमय, आय-व्यय में संतुलन करेंगे। ऋण प्राप्त हो सकता है। पुरानी देनदारी प्राप्त होगी। प्यार मे गहरी भावना, मजबूत अवचेतन आकर्षण, संभव है। साथी पर अंतर आत्मा से भरोसा करें। फ्लावर पॉट में सफेद सुगंधित फूल लगाए।
शुभ रंग- क्रीम, ऑफ व्हाईट
कन्या (Virgo)-व्यापार की तंगी दूर होगी। नौकरी में पदोन्नति, धन संचय, पिछले वित्तीय फैसलों का प्रतिफल संभव है। अप्रत्याशित लाभ संभव है। प्रेम संदर्भ से विवाह, रिश्ते को औपचारिक रूप देने की ईच्छा, धार्मिक समानता, आपस मे सामजस्यपूर्ण, नैतिक व्यवहार के संकेत हैं। गरीबों को खाना खिलाएं।
शुभरंग :-लाल, नारंगी
तुला (Libra)-नौकरी में नया प्रोजेक्ट, अवसर, वित्तीय संतुष्टी, व्यापार में दूसरों से सहायता, व्यवसाय का सकारात्मक रूप से फलना -फूलना संभव है। प्रेम में अलगाव, असुरक्षा, अकेलापन, उपेक्षित महसूस करना, अस्वस्थ निर्भरता के संकेत हैं। दोनों में से कोई एक साथी खुद को आर्थिक तनाव में अनुभव करेगा। अपनी गरिमा का ध्यान रखें। हरी मूंग या हरी सब्जिया दान करें।
शुभ रंगः- हल्का हरा, आसमानी
वृश्चिक (Scorpio)-वित्तीय प्रगति में विलंब, आर्थिक निर्णयों मे आवश्यक विराम लेने के संकेत है। करियर संबंधित निर्णय एवं बजट में पूनर्मूल्यांकन करें। प्रेम संदर्भमे जोशीला, रोमांच, तीव्र आकर्षण वाला रिश्ता, आत्मविश्वास, साहसी, वफादारी, सुरक्षा अनुभव करेंगे। ऊर्जावान महसूस होगा। माथे या नाभि पर केसर तिलक करें।
शुभ रंग:- सुनहरा
धनु (Sagittarius)-व्यवसाय में छिपा हुआ अनैतिक लेन-देन, दोस्त के रूप में छुपा दुश्मन, धोखा, चोरी के संकेत है। वित्तीय अनुबंध ध्यान से पढ़कर हस्ताक्षर करें, उनमे छुपे शुल्क या अनैतिक नियम हो सकते हैं। प्यार मे भावुक, आत्मीय संबंध, रहेगा। पुराना प्रेमी बात कर सकता है।सालों की दोस्ती प्यार में बदल सकती है। जीवनसाथी एक-दूसरे की देखभाल करेंगे। भगवान गणेशजी को दुर्वा मोदक अर्पित करें।
शुभ रंगः – चितकबरा, भूरा
मकर (Capricorn)-‘कलात्मक रचनात्मक वित्तीय प्रस्ताव, विवादों का समाधान, नकदी प्रवाह संबंधी समस्या का समाधान, समझदारी से धन प्रबंधन संभव है। प्रेम संदर्भ में रिश्ते में खोया हुआ ,असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। सीमित सोच के कारण प्यार का बेहतर अक्सर चूक सकते हैं। पूर्णता की उम्मीद ना रखें। सच्चाई को स्वीकार करके रिश्ता आगे बढ़ाएं। हनुमान चालीसा पाठ करें।
शुभ रंग:- नीला, बैंगनी
कुंभ (Aquarius)-व्यापार मे चल रहे वित्तीय संकट या कर्ज के दौर से बाहर निकलेंगे। आर्थिक परिस्थितियों मे सुधार, नौकरी बदलाव, किफायती स्थान पर जाना संभव है। प्रेम संबंध मे तनाव, संदेह, खोने का डर, उदासी, पुरानी चिंता, अनिद्रा, मानसिक पीड संभव है। खुलकर साथी से संवाद करें। जरूरतमंदो को लाल मसूर, गुड दान करें।
शुभ रंग:- गुलाबी
मीन (Pisces)-व्यापार में पैसा जल्दी आ और जा सकता है। बचत बढ़ाना, करियर में तरक्की, निवेश करना, तीव्र आर्थिक निर्णय लेना संभव है। प्रेम मे आपका रिश्ता किसी विरोध को झेल सकता है। थोडा विराम लेने की आवश्यकता है। आत्मचिंतन,करें अहंकार का त्याग करें। शिवजी को जल अभिषेक करें नारियल दान करे।
शुभ रंगः – हल्का नीला
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु मां
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


