Aaj Ka Rashifal: नमस्कार! खबर डिजिटल में आपका स्वागत है। आज के दैनिक राशिफल में हम आपको बताएंगे कि सितारे और ग्रह आज आपके भाग्य, करियर, सेहत और रिश्तों पर क्या असर डालने वाले हैं।
क्या आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आया है या किसी सतर्कता की है ज़रूरत?
जानिए अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) ज्योतिषाचार्य पं. शंकर नाथूराम के अनुसार जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल –
मेष – श्रम प्रयास से अभीष्ट कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ संदेश मिलेगा। लाभदायक महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। साहस रहेगा।
वृष – मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे। आकस्मिक धन लाभहोगा। कार्यों की अधिकता रहेगी। विशिष्टजनों से संपर्क लाभदायक रहेगा।
मिथुन – इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव। आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा। पारिवारिक यात्रा सुखद एवं आनन्ददायक रहेगी।
कर्क – आलस्य उदासीनता और कामकाज के प्रति अरूचि रहेगी। दैनिक कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। प्रियजनों से विवाद हो सकता है, वैवाहिक चर्चा होगी।
सिंह – मदद मिलने से कामकाज की राह आसान होगी। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास आदि का योग है।
कन्या – व्यापारिक कार्यों में लगन, उत्साह बना रहेगा। प्रयास सफल होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। मनोनुकूल कार्य बनेगा। परिश्रम सार्थक होगा।
तुला – मानसिक अस्थिता रहेगी। लेखन अध्ययन कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा।
वृश्चिक – भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। संपत्ति विवाद में सफलतापूर्वक कार्य बनेगा। राजकीय कार्यों में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी।
धनु – रूके कार्य बनने का योग है। आत्म विश्वास और मनोबल बना रहेगा। बना काम बिगड़ सकता है। आर्थिक योजनाओं की रूपरेखा बनेगी।
मकर – पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। सुख सम्मान एवं यश कीर्ति की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं।
कुंभ – मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन, भ्रमण, आमोद प्रमोद, के अवसर आयेंगे। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।
मीन – जमीनजायजाद संबंधी कामकाज बनेगा। व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा। मन की बात मित्रों से कह दें, इससे तनाव कम होगा।
मंगलवार 02 सितंबर 2025 आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चंचल और मिलनसार होगा। क्रोधी निडर और निर्णय के मामले में निपुण होगा। प्रत्येक कार्य अपने तरीके से पूर्ण करने वाला निक्षा एवं लगन से कार्य करेगा। माता पिता का आदर करने वाला होगा। देश विदेश की यात्रा करेगा।


