Monday, November 2, 2026
HomeराशिफलDaily Horoscope Hindi 5 January 2026: आज का राशिफल, जानिए कैसा होगा...

Daily Horoscope Hindi 5 January 2026: आज का राशिफल, जानिए कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार

दैनिक राशिफल

मेष (Aries) – निवेश, करियर के रास्ते या आय के स्त्रोतों के संबंध में बहुत सारे विकल्प देखकर आप अभिभूत महसूस कर सकते हैं। सभी विकल्प अच्छे नहीं होते । भ्रम था धोखाधड़ी से बचें। भविष्य में पैसों की कमी ना हो इसके लिए आवेगपूर्ण खरीदारी से बचों अस्वास्थ्यकर आदतों से दूर रहें। प्रेम संदर्भ में आपको महसूस हो सकता है कि आपका प्रेम जीवन रुका हुआ है। मौजूदा रिश्ते मे साथी के साथ मिलकर किसी तनावपूर्ण स्थिति को हल करेंगे। थोड़ा विराम लें। सरसों का तेल या नारियल दान करें।

शुभ रंग :- हल्का पीला, बहुरंगी

वृषभ (Taurus) – करियर या किसी नए आर्थिक स्त्रोत शुरू करने के संदर्भ मे आपको निराशा हाथ लग सकती है। मौजूदा व्यवसाय में आप जैसा लाभ या लक्ष्य प्राप्ति चाहते हैं, वैसी सफलता नही मिल पा रही है। नौकरी में वेतन संबंधी बढ़ोतरी टल सकती है। पदोन्नति का अवसर कोई और ले जा.सकता है। धैर्य रखें। विपरित समय अस्थाई है। व्यवसायिक लेन देन मे धोखा हो सकता है। ध्यान रखें। अत्यधिक चिंता का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग मे आप आज सोचेंगे कि आपका साथी आपके आस-पास ही रहा आपका जीवनसाथी आपको ड्रामेबाज समझ सकता है। प्यार में नया रोमांच अनुभव करेंगे। साथ घूमना, मौज मस्ती कर सकते हैं। भगवान सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।

शुभ रंगः- लाल, नारंगी

मिथुन (Gemini) – मजबूत आर्थिक स्थिति के संकेत हैं। व्यापार की सारी आवश्यक्ताएँ पूरी हो सकेंगी। बजट बनाने पर ध्यान देंगे। दूरदृष्टि अपनाएंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी, करियर मे आप‌को कोई समझदार व्यक्ति मिलेगा जो वित्तिय निर्णयों में आपकी मदद करेगा। अगर आप गृहणी या वर्किंग वूमन हैं तो आप अपनी मेहनत की कमाई से अपने परिवार की आवश्यक्ताओं की पूर्ति करने में सफल होंगी। संतुलित आहार लें और शरीर की अमश्यक्ताओं का ध्यान रखें। हरी सब्जी, फलों का आहार लें। गर्भधारण संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। प्रेम के संदर्भ में अपने रिश्ते को मजबूत बनाने, के लिए नकारात्मक आदतों का त्याग करेंगे जो लोग महत्वहीन रिश्ते का त्याग करना चाहते हैं वे आगे बढ़ने का रास्ता ढूंढ पाएंगे। नवीनीकरण की ओर बढ़ेंगे। काला या नीला कंबल दान करो पक्षियों को दाना खिलाए।

शुभ रंगः- हरा, गहरा नीला

कर्क (Cancer) – ‘व्यापार, करियर में वित्तीय स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करना, कर्ज का चक्र, आपको परेशान कर सकता है। नौकरी केवल पैसों के लिए कर रहे हो सकते हैं उसमे आपकी संतुष्टि नहीं है। आप‌का ध्यान केवल भौतिक सफलता पर अधिक हो सकता है परंतु दीर्घकालीन खुशहाली के लिए सही नहीं है। समझदारी से निवेश करें। नशीली दवाई, शराब के सेवन से दूर रहें। उच्च रक्तचाप के संकेत हैं। नियंत्रित खान पान करें। प्यार के प्रसंग में जोशीला, साहसिक महसूस करेंगे। अपने साथी की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। नए उत्साहपूर्ण प्रेम के संकेत है। हनुमान चालीसा पाठ करें। काली उड्‌छ दान करें।

शुभ रंग:-जामुनी, हरा

सिंह (Leo) – नया नौकरी प्रस्ताव, नए व्यवसाय की शुरुवात, पदोन्नति के संकेत है। निवेश करने, बचत करने, के लिए अच्छा समय है। विचार करने की अपेक्षा व्यवहारिक कदम उठाए, अप्रत्याशित धन लाभ, विरासत या भाग्य के साथ होने का संकेत है। नया व्यायाम कार्यक्रम, अच्छा आहार अपनाएंगे। जिम ज्वाइन कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आपके और साथी के बीच बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अधिक हो सकता है। चुनौनियों के बावजूद प्रेम के लिए खड़े रहेंगे। विवाहित हैं तो परिवार वाले या रिश्तेदार आपके रिश्ते में झगडे कराने की कोशिश कर सकते हैं। केसर तिलक लगाएँ, गाय को आलू खिलाएँ

शुभ रंगः – सफेद, मल्टीकलर

कन्या (Virgo) – वित्तीय लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। व्यापार मे जोखिम लेने की क्षमता आएगी नौकरी मे आत्मविश्वास, करियर में धन की प्रचुरता रहेगी। कार्यस्थल पर या परिवार में सभी आपके निर्णय का समर्थन करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अपनी पसंद का खा सकते हैं। प्यार के संदर्भ में दंपत्तियों के लिए आज बेहद संतोषजनक, आनन्द मयू संबंध का वातावरण रहेगा। अविवाहितों के लिए उपयुक्त साथी खोजने का सही समय है। कोई पार्टी या सामाजिक समारोह मे जा सकते हैं। घर मे सूर्य की रौशनी आने दें। लाल फूल के पौधे लगाए।

शुभ रंग:- केसरिया

तुला (Libra) – आपके प्रेम जीवन का प्रभाव आपके करियर पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। साथी के साथ बंधन आकर्षण महसूस करेंगे। प्रेम में महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। करियर में संसाधनों की कमी हो सकती है। व्यापार में आर्थिक तंगी, नौकरी में असुरक्षा की भावना के संकेत हैं। अत्यधिक कर्ज से बचों दूसरों से परामर्श लेने का समय है। आत्मविश्वास पर नकारात्मक प्रभाव पड सकता मुना है। समाधान खोजने का प्रयास करें। पैसों के मामले में सावधान रहें। शारीरिक.चोट लग सकती है ध्यान रखें। ब्राहमणों को.हरीमुंग दाल दान करा
शुभ रंग :- हरा, क्रीम

वृश्चिक (Scorpio) – आर्थिक स्थिति के संदर्भ में सुरक्षित महसूस करेंगे। परिवार या किसी नेक कार्य के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर सकते हैं। करियर मे तर्क पर निर्भर रहने की बजाय अंतर्ज्ञान से विकल्प चुनेंगे। व्यवसाय में आप उच्च पद पर हैं तो अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के साथ सद्‌भावपूर्ण व्यवहार करें। फर्म में काम करने वाले मजदूरों के लिए धन से संबंधित कोई योजना बना सकते है। पानी पर्याप्त मात्रा मे पिए। प्रेम संबंध मे आपका रिश्ता स्वस्थ रहेगा जहां विश्वास गर्माहट रहेगी। अविवाहित हैं तो सगाई, विवाह, अच्छे भविष्य के संकेत हैं। परिवार के साथ बड़े उत्सव के संकेत हैं। –
सफाई कर्मियों को चाय पिलाए ।

शुभ रंग:- सुनहरा, हल्का पीला

धनु (Sagittarius) – आर्थिक संदर्भ में आपकी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। करियर की प्रगति का विश्लेषण करेंगे। व्यापार, व्यवसाय में किए गए निवेश, प्रयासों पर प्रतीक्षा करेंगे। अचानक मौद्रिक लाभ बोनस विरासत मिलने के संकेत है। स्वास्थ्य संदर्भ में फिटनेस लक्ष्य निर्धारित करें। आपके प्रेम जीवन में आपके और साथी के बीच किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप हो सकता है। तनाव से दूर रहें। आपका प्रेमी आपसे कोई झूठ बोल सकता है मौजूदा रिश्ते में किसी तीसरे के बहकावे में आने से बचें। केले के पेड़ को जल अर्पित करो
शुभ रंग-पीला, सुनहरा

मकर (Capricorn) – आप आज आर्थिक स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। वास्त‌विक बाधाओं से ज्यादा आपकी सोच आपको परेशान करेगी। अवसर उपलब्ध होने पर भी असमर्थ महसूस करेंगे। बैंक खाते की स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी स्थल पर असंतुष्ट, अरुचि अनुभव करेंगे। करियर में कोई कदम उठाने मे भयभीत अनुभव हो सकता है। पेट के नीचे का हिस्सा दर्द कर सकता है। छाती में जलन हो सकती है ध्यान रखें। आपका प्रेमी साथी आपके प्रति वफादार.और भरोसेमंद है। आप किसी से कमिटमेंट की उम्मीद कर सकते हैं। चप्पल या काला छाता दान करी

शुभ रंग:-नीला, जामुनी

कुंभ (Aquarius)- आप आर्थिक रूप से परिपक्व स्थिति में हैं। निर्णय लेने में विचारशीलता प्रयोग कर रहे हैं। बड़ी खरीदारी, निवेश के संकेत है। करियर में किसी भी स्थिति में शांति, सहजता से काम लेंगे। नौकरी से संबंधित सभी कार्य समझदारी से पूर्ण करेंगे। सहकर्मी अच्छा व्यवहार करेंगे। अपने प्रति कोमल और दयालु रहे। प्यार के संदर्भ में आप और आप‌का साथी साझा लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। बाधाओं के बावजूद इच्छाशक्ति से आगे बढ़ेंगे।अविवाहित नए प्रेम की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शिवलिंग की पूजा करें।

शुभ रंग :- भूरा, स्लेटी, हल्का पीला

मीन (Pisces)- वित्त में सावधानी बरतें। चोरी, घोटाले के संकेत हैं। धन की सुरक्षा के लिए योजना बनाए। जल्दी अमीर बनने की योजनाओं से बचें। नौकरी, करियर छुपी हुई वित्तीय जानकारी सामने आ सकती है। कार्यस्थल पर गप-शप, साजिश के संकेत हैं। पारिवारिक आर्थिक आय गुप्त रख रखें। स्वास्थ्य संदर्भ में थकावट महसूस हो रही है तो आराम करें। विटामिन की कमी पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में आपस मे गहरा प्रेम, आकर्षण, सम्मान के संकेत है। नए रिश्ते मजबूत करने का सकारात्मक अवसर मिलेगा। माये पर केसरिया तिलक लगाए। पैरों में दर्द हो सकता है।

शुभ रंग :- पीला, सफेद

मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट