गांधीनगर/खबर डिजिटल/All Gujarat Ministers Resign, New Cabinet Soon गुजरात की बीजेपी सरकार में कुछ बड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल के मुंबई से गांधीनगर पहुंचने के बाद का सारा घटनाक्रम है। जानकारी के अनुसार, पटेल सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम तक राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल की सूची सौंपेंगे।
वहीं कल सुबह शुभ मुहूर्त में साढ़े 11 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत महात्मा मंदिर में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़े नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल गांधीनगर पहुंच गए हैं। जहां प्रदेश महासचिव रत्नाकर और राष्ट्रीय संगठन महासचिव के बीच बैठक हुई। इसके अलावा ज्यादातर विधायक भी विधायक निवास पहुंच गए हैं और नए मंत्रिमंडल की सूची का इंतजार करने में लगे हैं।


