Monday, November 2, 2026
HomeभारतBJP News: बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर की बड़ी नियुक्तियां... मोर्चा प्रभारियों...

BJP News: बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर की बड़ी नियुक्तियां… मोर्चा प्रभारियों का ऐलान

युवा से लेकर किसान मोर्चे तक मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, एससी, ओबीसी, किसान, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक युवा मोर्चा की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी, जबकि महिला मोर्चा का प्रभार डी. पुरंदेश्वरी को दिया गया है। वहीं एससी मोर्चे के प्रभारी संजय भाटिया और ओबीसी मोर्चे के प्रभारी वैजयंत पांडा बनाए गए हैं।

इनको मिली जिम्मेदारी
इसी तरह किसान मोर्चे की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्या, एसटी मोर्चे का प्रभार सतीश पूनिया और अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी गजेंद्र पटेल को सौंपी गई है।


युवा मोर्चा: हरीश द्विवेदी
महिला मोर्चा: डी. पुरंदेश्वरी
एससी मोर्चा: संजय भाटिया
ओबीसी मोर्चा: वैजयंत पांडा
किसान मोर्चा: लाल सिंह आर्या
एसटी मोर्चा: सतीश पूनिया
अल्पसंख्यक मोर्चा: गजेंद्र पटेल

1980s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s का रेट्रो अंदाज… AI से ऐसे बनाएं अपनी पुरानी तस्वीर

संगठनात्मक गतिविधियों को बनाएंगे मजबूत
भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में मोर्चों की भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में नई जिम्मेदारियों के जरिए पार्टी की युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्गों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की कोशिश के तौर पर इसे देखा जा रहा है।

बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया का छलका दर्द… खजराना की जनता क्यों नहीं देती वोट? विकास कार्यों की दिलाई याद


सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट