Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नवंबर के आखिरी हफ्ते यानी 23 से 29 नवंबर के बीच त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे. 23 नवंबर को मेघालय में, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर देश के अधिकांश राज्यों में, जबकि 27 नवंबर को कर्नाटक में बैंक अवकाश रहेगा.

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank holidayX
डॉ आशा शर्मा

अगर अगले हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है, चाहे वह चेक जमा करने का हो, कैश निकालने का या फिर ब्रांच जाकर कोई कागजी औपचारिकता पूरी करने का, तो पहले छुट्टियों की यह लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा. नवंबर के आखिरी हफ्ते में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और कुछ स्थानीय त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके साथ ही चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी इसी हफ्ते पड़ रही हैं, जिससे कामकाज पर असर दिखेगा.

23 और 24 नवंबर को कहां बंद रहेंगे बैंक.

छुट्टियों का यह दौर 23 नवंबर से शुरू हो रहा है, जब 'सेंग कुट स्नेम' के मौके पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन यानी 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी.

24 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे. बाकी जिन राज्यों में छुट्टी नहीं है, वहां सामान्य कामकाज हो सकता है.

27 से 29 नवंबर तक छुट्टियों का हाल.

  • महीने के आखिर में भी बैंकों की छुट्टियां जारी रहेंगी.

  • 27 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण सिर्फ कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे.

  • 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देशभर के सरकारी और निजी दोनों तरह के बैंकों में अवकाश रहेगा.

  • 29 नवंबर को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं चलती रहेंगी.

बैंक बंद होने से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एटीएम से कैश निकालने की सुविधा चालू रहेगी. यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए डिजिटल लेन-देन भी पहले की तरह चलता रहेगा. फिर भी ब्रांच से जुड़े काम और चेक क्लियरेंस में देरी हो सकती है, इसलिए जरूरी काम आखिरी समय पर न टालें और निकलने से पहले आरबीआई की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

PM Kisan की 25वीं किस्त कब आएगी? खाते में ₹2,000 पहुंचे या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें सभी किस्तों का रिकॉर्ड

1 day ago

राहुल गांधी ने शेयर की ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की फोटो, बोले- कांग्रेस होती तो इस मेज पर होते भारत के पीएम

1 day ago

​"शाह के बाद मोदी की बारी थी, लेकिन हमारे ही नेताओं ने जांच रुकवा दी..." पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के दावे से मची सियासी खलबली

1 day ago

जजों की नियुक्ति के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 11 साल से अटका नया MoP, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

3 days ago

विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार की हाईलेवल कमेटी ने मांगे सुझाव

3 days ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच PM आवास पर 4 घंटे तक चली अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर भी मंथन

3 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!