केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच PM आवास पर 4 घंटे तक चली अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर भी मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की करीब चार घंटे बैठक हुई। इसमें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और चुनाव प्रभारियों के नामों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच PM आवास पर 4 घंटे तक चली अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर भी मंथन
सुनील बंशीवाल

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल हुए। करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

पांच राज्यों के चुनाव की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही आगामी विशेष सत्र और केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। चुनावी राज्यों में पार्टी की जिम्मेदारियां तय करने और चुनाव प्रभारियों के नामों पर भी मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रभारियों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।

चुनाव प्रभारियों के नामों का होगा ऐलान

बैठक को भाजपा की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। खासतौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए इस बैठक के बाद राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार और चुनाव प्रभारियों के नामों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

about 17 hours ago

PM Kisan की 25वीं किस्त कब आएगी? खाते में ₹2,000 पहुंचे या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें सभी किस्तों का रिकॉर्ड

1 day ago

राहुल गांधी ने शेयर की ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की फोटो, बोले- कांग्रेस होती तो इस मेज पर होते भारत के पीएम

1 day ago

​"शाह के बाद मोदी की बारी थी, लेकिन हमारे ही नेताओं ने जांच रुकवा दी..." पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के दावे से मची सियासी खलबली

1 day ago

जजों की नियुक्ति के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 11 साल से अटका नया MoP, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

3 days ago

विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार की हाईलेवल कमेटी ने मांगे सुझाव

3 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!