जिस बिसलेरी पर करते हैं भरोसा, उसी के पानी में मिली गड़बड़ी! जानें जांच में मिला खतरनाक बैक्टीरिया कितना बड़ा खतरा

बोतलबंद पानी इस्तेमाल करने वालों के लिए बिसलेरी से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है. FSSAI की जांच में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है.

जिस बिसलेरी पर करते हैं भरोसा, उसी के पानी में मिली गड़बड़ी! जानें जांच में मिला खतरनाक बैक्टीरिया कितना बड़ा खतरा
BisleriX
डॉ आशा शर्मा

बोतलबंद पानी को आमतौर पर लोग साफ और सुरक्षित समझकर इस्तेमाल करते हैं. घर से लेकर ऑफिस, रेलवे स्टेशन और सफर तक पैक्ड पानी हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. लेकिन जिस पानी पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं, उसी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो जाएं तो चिंता होना लाजिमी है. इन दिनों देश के बड़े पैकेज्ड वाटर ब्रांड बिसलेरी को लेकर ऐसा ही मामला सामने आया है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच में कंपनी के पश्चिम बंगाल स्थित प्लांट के पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है. आइए जानते हैं कि यह बैक्टीरिया कितना खतरनाक है और इसका सेहत पर क्या असर पड़ सकता है.

पश्चिम बंगाल के प्लांट में जांच के दौरान मिली गड़बड़ी

यह मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव में स्थित बिसलेरी प्लांट से जुड़ा है. यहां तैयार होने वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक सैंपल जांच के लिए लिया गया था. रिपोर्ट में बैच नंबर PB 201 के पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई. खास बात यह रही कि प्राथमिक जांच के बाद रेफरल लैब में भी यही नतीजा सामने आया.

जानकारी के मुताबिक, संबंधित बैच का उत्पादन 20 जुलाई 2026 को हुआ था. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 12 अगस्त 2026 को ही इस बैच की बिक्री पर रोक लगा दी थी. अब जांच के नतीजों के आधार पर FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन की मंजूरी दे दी है. इससे कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है.

गोवा प्लांट के पानी पर भी उठे थे सवाल

बिसलेरी के लिए यह पहला मामला नहीं है. सितंबर 2025 में गोवा स्थित प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल की जांच में भी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे. 30 सितंबर को FSSAI ने कुल छह सैंपल लिए थे. कंपनी के अनुसार, इनमें से पांच नमूने तय मानकों पर सही पाए गए, जबकि एक में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली थी. निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है.

कंपनी ने इस रिपोर्ट को चुनौती देते हुए अपील की थी. इसके बाद सैंपल को रेफरल लैब भेजा गया, जहां ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अंदर मिली. हालांकि, जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई. इसके बाद FSSAI ने इस सैंपल को भी असुरक्षित घोषित कर प्रॉसिक्यूशन की मंजूरी दी. दूसरी ओर, बिसलेरी ने अपनी स्वतंत्र जांच का हवाला देते हुए ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा में होने की बात कही थी.

क्या है कोलीफॉर्म बैक्टीरिया?

कोलीफॉर्म बैक्टीरिया सूक्ष्मजीवों का एक समूह है, जो मिट्टी, पेड़-पौधों, वातावरण और मनुष्यों व जानवरों की आंतों में पाया जाता है. पानी में इनकी मौजूदगी इस बात का संकेत हो सकती है कि उसकी सफाई या सप्लाई व्यवस्था में कहीं गड़बड़ी है. फीकल कोलीफॉर्म और ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया मिलने पर मल-मूत्र से पानी दूषित होने की आशंका भी बढ़ जाती है.

FSSAI के मानकों के अनुसार, पीने के पानी के 250 मिलीलीटर सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया बिल्कुल नहीं होने चाहिए. इसलिए पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर में इनकी मौजूदगी को गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामी माना जाता है.

सेहत पर क्या पड़ सकता है असर?

कोलीफॉर्म समूह के हर बैक्टीरिया से बीमारी नहीं होती, लेकिन इनकी मौजूदगी पानी के दूषित होने का खतरा जरूर बताती है. यदि ऐसे पानी में बीमारी फैलाने वाले दूसरे सूक्ष्मजीव भी मौजूद हों, तो इसे पीने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार जैसी परेशानियां हो सकती हैं. गंभीर संक्रमण का खतरा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अधिक रहता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पीने के पानी में ई-कोलाई या थर्मोटॉलरेंट कोलीफॉर्म बैक्टीरिया नहीं होने चाहिए. ऐसे में पानी की नियमित जांच और गुणवत्ता मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

about 9 hours ago

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत

about 14 hours ago

कार पर लिखवाई 11 मुकदमों की कहानी, भोपाल की सड़कों पर चर्चा में अनोखी कार

about 14 hours ago

राहुल गांधी ने शरद पवार को दिलाई पुरानी याद, कैसे उन्हें कांग्रेस ने पहुंचाया था राज्यसभा

about 15 hours ago

Delimitation Bill: समझिए परिसीमन का पूरा गणित, इसे किसको क्या मिलेगा फायदा ? जानिए मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों पर क्या होगा असर...

about 18 hours ago

मोबाइल या माइक लेकर कोई भी खुद को पत्रकार नहीं बता सकता, जस्टिस बागची की अहम टिप्पणी

about 19 hours ago

और पढ़ें

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
अन्य खेल

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी
नेशनल न्यूज़

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?
उत्तर प्रदेश

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?
मध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत
नेशनल न्यूज़

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान
मध्यप्रदेश

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
मध्यप्रदेश

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल